उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। चंदौली में अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बुधवार को जिले में पांच मामलों में दोषसिद्ध अभियुक्तों को सजा सुनाई गई।

उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले में पुलिस के ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत उत्तर प्रदेश पुलिस ने बड़ी कार्यवाही की है। उत्तर प्रदेश के चंदौली में अपराधियों को न्यायालय से सजा दिलाने के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन कन्विक्शन के तहत बुधवार को जिले में पांच मामलों में दोषसिद्ध अभियुक्तों को सजा सुनाई गई। इनमें बलुआ थाने में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के चार मामलों में कुल 15 वर्ष के कारावास और 40 हजार रुपये अर्थदंड की सजा हुई। वहीं, अलीनगर थाने में दर्ज एनडीपीएस एक्ट के मामले में अभियुक्त को 20 दिन के साधारण कारावास और 13 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया।UP News
बलुआ थाने में वर्ष 2009 में दर्ज गैंगस्टर एक्ट के मामलों में महुअर कला निवासी केशरी सिंह को एडीजे/एफटीसी द्वितीय न्यायालय ने छह वर्ष के कारावास और 10 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड जमा नहीं करने पर 10 दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। इसी तरह संतोष सिंह, अजीत सिंह, धर्मराज सिंह और सुनील सिंह को तीन-तीन वर्ष के कारावास और 10-10 हजार रुपये अर्थदंड से दंडित किया गया। अर्थदंड न देने पर प्रत्येक को सात दिन का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा।UP News
ये भी पढ़ें:उत्तर प्रदेश के अयोध्या में राम मंदिर को लेकर हो गया बड़ा फैसला, CEO की नियुक्ति
अलीनगर थाने में वर्ष 2015 में दर्ज धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के मामले में रोहड़ा निवासी मनोज बिन्द को दोषसिद्ध करते हुए एएसजे/एफटीसी प्रथम न्यायालय ने 20 दिन के साधारण कारावास और 13 हजार रुपये अर्थदंड की सजा सुनाई। अर्थदंड न देने पर तीन माह का अतिरिक्त कारावास भुगतना होगा। पुलिस के अनुसार, इन मामलों में मॉनिटरिंग सेल, अभियोजन अधिकारी अवधेश कुमार पाण्डेय (एडीजीसी) और संबंधित थानों के पैरोकारों की प्रभावी पैरवी रही। पुलिस ने वैज्ञानिक विवेचना और साक्ष्य संकलन को भी अभियुक्तों की दोषसिद्धि में महत्वपूर्ण बताया है।UP News
उत्तर प्रदेश के इस महत्वपूर्ण समाचार पर चेतना मंच की लगातार दृष्टि बनी हुई है। इस संबंध में उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले से हम आपको लगातार अपडेट करते रहेंगे। उत्तर प्रदेश के चंदौली जिले की ऐसी ही खबरों को पढ़ने के लिए आप हमारे साथ बने रहें, चेतना मंच के न्यूज पोर्टल www.chetnamanch.com पर।
ये भी पढ़ें: उत्तर प्रदेश में बीमा कारोबार का बढ़ता हुआ नेटवर्क कह रहा है बड़ी कहान ी
विज्ञापन