Prayagraj News: DNA टेस्टिंग से पता चलेगा कौन है नरपिशाच, जो महिलाओं की हत्या कर लाश के साथ करता था रेप
Gorakhpur News
भारत
चेतना मंच
07 May 2022 05:08 AM
Prayagraj News: प्रयागराज में हो रही सामूहिक हत्याओं के खुलासे के बाद अब यूपी पुलिस उस नरपिशाच की तलाश में जुट गई है जो महिलाओं को मारने के बाद उनकी लाशों के साथ रेप करता था. इसके लिए पुलिस 9 मई से DNA के सैंपल लेगी.
इसमें पकड़े गए 6 पुरुषों के सैंपल लिए जाएंगे. SSP अजय कुमार (SSP Ajay Kumar) ने इसकी पुष्टि की है. इस मामले में एक महिला समेत 4 आरोपियों को जेल भेजा गया है. वहीं पुलिस मुठभेड़ में घायल 3 आरोपियों का इलाज शहर के SRN अस्पताल में चल रहा है. (Prayagraj News)
>> यह जरूर पढ़े:- गंगा में नहाते हुए 7 लोग डूबे, गोताखोरों ने 3 को बाहर निकाला पर दुर्भाग्य से 4 लोगों की मौत हो गई
पकड़े गए इन आरोपियों का डीएनए टेस्ट (DNA test) कराकर उस नरपिशाच की पहचान करेगी जो महिलाओं की पहले हत्या करता था. और मारने के बाद अपनी हवस मिटाने के लिए महिलाओं की लाश के साथ बलात्कार करता था. गोहरी और थरवई में हुए नरसंहार में भी महिलाओं के साथ रेप की वारदात को अंजाम दिया गयाजिस बात पुष्टि ADG प्रेम प्रकाश ने भी की थी.
>> यह जरूर पढ़े:- नोएडा प्राधिकरण की CEO के विरूद्ध हाईकोर्ट हुआ सख़्त, दिए कठोर आदेश, प्राधिकरण में मची खलबली
गंगा पार के फाफामऊ थाना (Phaphamau Police Station) क्षेत्र के गोहरी में 21 नवंबर 2021 की रात को एक ही परिवार के 4 लोगों की हत्या कर दी गई थी. जिसमें पति, पत्नी, बेटी और एक दस साल की दिव्यांग लड़के की हत्या की गई थी.
वहीं इस घटना में 25 साल की लड़की का शव नग्न अवस्था में पाया गया था. पुलिस के मुताबिक इस अपराध में मोनू, रोहित, पीपी कुमार, नवल, मुर्गी, बुंदेला आकाश ने अंजाम दिया था और इसकी साजिश रचने में संगीता और नेहा शामिल थीं. (Prayagraj News)
>> यह जरूर पढ़े:- आज से खुल गए केदारनाथ धाम के कपाट, एक दिन में 12 हजार श्रद्धालु दर्शन ले सकेंगे