Unnao Accident News: गंगा में नहाते हुए 7 लोग डूबे, गोताखोरों ने 3 को बाहर निकाला पर दुर्भाग्य से 4 लोगों की मौत हो गई
Unnao Accident News
भारत
RP Raghuvanshi
07 May 2022 04:43 AM
भारत
RP Raghuvanshi
07 May 2022 04:43 AM
Unnao Accident News: उन्नाव के शुक्लागंज के पुराने पुल के नीचे गंगा नहाते हुए सात लड़के डूब गए। किनारे मौजूद लोगों के शोर मचाने पर घाट पर मौजूद गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगाई। गोताखोरों ने 3 को बाहर निकाला मगर दुर्भाग्य से 4 लड़कों की मौत हो गई।
कानपुर के श्याम नगर नेहुरा गांव निवासी अर्सलान अंसारी (17) पुत्र अजीमुल्ला साथी आकिद (16) पुत्र मोहम्मद अकील, आयास (16), रेहान (17), हमजा (15), शाहिद (13) और मोहम्मद जैद (14) के साथ शुक्रवार दोपहर घर में ईद का त्योहार मनाने की बात कहकर साइकिल लेकर निकले थे। (Unnao Accident News)
>> यह जरूर पढ़े:- नोएडा प्राधिकरण की CEO के विरूद्ध हाईकोर्ट हुआ सख़्त, दिए कठोर आदेश, प्राधिकरण में मची खलबली
सभी पुराने यातायात पुल और रेलवे पुल के बीच पहुंचे और गंगा किनारे साइकिल खड़ी कर नहाने गए। काफी देर तक सभी लड़के गंगा में नहा रहे थे। इस दौरान अर्सलान अंसारी नाम का लड़का गहरे पानी में चला गया। अर्सलान को बचाने के चक्कर में एक के बाद एक सभी गहरे में चले गए और डूबने लगे।
किनारे मौजूद लोगों के शोर मचाने पर गोताखोरों ने गंगा में छलांग लगा दी। नाव लेकर घूम रहे अन्य गोताखोर भी कूद पड़े। काफी मशक्कत कर तीन लड़को को बाहर निकल पाए।
>> यह जरूर पढ़े:- PM मोदी की मिमिक्री करने वाले कॉमेडियन श्याम रंगीला आम आदमी पार्टी में शामिल
पानी में गए चारों को ढूंढने में गोताखोर घंटों छानबीन करते रहे। शाम करीब सवा पांच बजे गोताखोरों को अर्सलान व आकिद का शव मिला। इसके कुछ मिनट बाद आयास व रेहान के भी शव बरामद हो गए। ये 4 किशोरों के शव देख परिजनों का रो रोकर बुरा हाल हो गया। हादसे की जानकारी पर सिटी मजिस्ट्रेट विजेता, गंगाघाट कोतवाल राकेश कुमार गुप्ता भी फोर्स के साथ पहुंच गए थे।
>> यह जरूर पढ़े:- भ्रष्टाचार के मामले में CM योगी ने IAS निधि केसरवानी के खिलाफ की निलंबन की कार्रवाई