रायबरेली में विधान परिषद लखनऊ खंड स्नातक व शिक्षक चुनाव के लिए पोलिंग पार्टियां रवाना। डीएम सरनीत कौर ब्रोका ने जीआईसी में परखीं व्यवस्थाएं, कल मतदान।

MLC Election 2026: उत्तर प्रदेश के रायबरेली जनपद में विधान परिषद के लखनऊ खंड स्नातक और शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 को निष्पक्ष, पारदर्शी और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद है। जिलाधिकारी एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सरनीत कौर ब्रोका ने गुरुवार को राजकीय इंटर कॉलेज (जीआईसी) का औचक निरीक्षण कर तैयारियों का जायजा लिया और पोलिंग पार्टियों की रवानगी की प्रक्रिया को बारीकी से देखा। MLC Election 2026:
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने निर्वाचन कार्य में लगे अधिकारियों और कार्मिकों को निर्देश दिए कि मतदान कर्मियों की रवानगी और चुनाव से जुड़ी सभी प्रक्रियाएं निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुरूप हों। उन्होंने कहा कि नियमों का सख्ती से पालन सुनिश्चित किया जाए, ताकि किसी भी स्तर पर लापरवाही न हो। सभी व्यवस्थाएं समय से पूरी रखने पर भी विशेष जोर दिया गया।
यह भी पढ़ें : नोएडा-ग्रेटर नोएडा में 23 अक्टूबर को ड्राई डे, मतदान खत्म होने तक बंद रहेंगी शराब की दुकानें
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार, लखनऊ खंड स्नातक एवं शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों के लिए जनपद में 23 अक्टूबर को मतदान होगा। मतदान प्रक्रिया को सुचारु और शांतिपूर्ण ढंग से कराने के लिए गुरुवार को जीआईसी परिसर से पोलिंग पार्टियों को उनके निर्धारित मतदान केंद्रों के लिए रवाना किया गया।
यह भी पढ़ें : यमुना प्राधिकरण के अधिकारियों से वार्ता के बाद किसानों की महापंचायत स्थगित
निरीक्षण के दौरान मुख्य विकास अधिकारी अंजुलता, अपर जिलाधिकारी (प्रशासन) सिद्धार्थ, अपर पुलिस अधीक्षक पवन गौतम, क्षेत्राधिकारी नगर आशीष निगम और जिला विकास अधिकारी वर्षा सिंह सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील की है कि वे निष्पक्ष होकर अपने मताधिकार का प्रयोग करें और लोकतंत्र के इस पर्व में सक्रिय भागीदारी निभाएं। MLC Election 2026:
विज्ञापन