विज्ञापन
UP News: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक रैली को संबोधित करते हुए ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने योगी सरकार पर जोरदार हमला बोला।

UP News: राम मंदिर चंदा चोरी मामले में ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) के प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने योगी आदित्यनाथ सरकार पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने तंज कसते हुए कहा कि अगर राम मंदिर ट्रस्ट में कोई मुस्लिम होता, तो सरकार अब तक उसका एनकाउंटर कर देती और उसका घर बुलडोज़र से गिरा देती।
सोमवार को पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर में एक रैली को संबोधित करते हुए, हैदराबाद के सांसद ने कहा, "अब मुझसे पूछा गया कि इसपर आप क्या कहेंगे। तो मैंने इतना ही कहा कि ट्रस्ट में गलती हो गई। उस ट्रस्ट में एक मुसलमान को तुम मेंबर बना लेते और बाद में जब घोटाला सामने आता तो उस मुसलमान का एनकाउंटर कर देते, बुलडोजर से घर तोड़ देते और केस बंद।'
यह भी पढ़ें : राम मंदिर चढ़ावा विवाद पर मायावती ने राजनीतिक दलों को क्या सलाह दी?
ओवैसी ने कहा, 'चंपत तो मजे में हैं। पूरे चंपक मजे में हैं। आप बताइए क्या हो रहा है यह। किसका घर नहीं तोड़ा जा रहा है। जिनको गिरफ्तार किया गया, उनको पुलिस कस्टडी भी नहीं दी जाती। अब शायद आज मेरे बोलने के बाद कल पुलिस कस्टडी ले लेगी। आज क्या हो रहा है उत्तर प्रदेश में।'
नोएडा: DM मेधा रूपम का बड़ा आदेश, 20 स्कूलों और सोसायटियों के खिलाफ सख्त एक्शन
AIMIM चीफ ने कहा, "बीजेपी और आरएसएस वालों से हम पूछना चाह रहे हैं कि यह चंपत आपका लाड़ला है या नहीं है। हमको बोलते हैं कि ये पाकिस्तानी हैं, ये जिहादी है, ये बांग्लादेशी है। तो यह राम माधव पाकिस्तान से ट्रैक टू डिप्लोमेसी कैसे कर रहे हैं। वो पाकिस्तान, जिसने पहलगाम में भारत के 26 लोगों को गोली मार दी थी। वो पाकिस्तान, जिसके सपोर्ट पर दिल्ली में लाल किले पर सुसाइड बम के जरिए 50 लोगों की मौत हुई।जिसमें हिंदू मुसलमान मारे गए। बीजेपी वालो बोलो प्रधानमंत्री बोलो कैसे राम माधव जाकर पाकिस्तान से बात कर रहे हैं।" UP News
विज्ञापन