विज्ञापन
Ram Mandir Offering Theft : चंपत राय ने हाल ही श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दिया था।

Ram Mandir Offering Theft : राम मंदिर चंदे में कथित हेराफेरी मामले में पुलिस ने चंपत राय का बयान दर्ज कर लिया है। चंपत राय ने हाल ही में श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव पद से इस्तीफा दिया था। उनके साथ ही ट्रस्ट के सदस्य अनिल मिश्रा ने भी इस्तीफा दे दिया था।
न्यूज एजेंसी एएनआई के मुताबिक सूत्रों का कहना है कि जांच के दौरान ज़रूरत पड़ने पर पुलिस अनिल मिश्रा और ट्रस्ट के अन्य पदाधिकारियों के बयान भी बाद में दर्ज करेगी।

यह भी पढ़ें : उत्तर प्रदेश में अब यह नहीं चलेगा, सीएम योगी का सख्त निर्देश
चंपत राय और अनिल मिश्रा की खबर शुक्रवार से चल रही थी लेकिन शनिवार को ट्रस्ट की ओर से पुष्टि की गई। मंदिर ट्रस्ट की ओर से कोषाध्यक्ष गोविंद देव गिरि एक बयान में कहा कि मंदिर ट्रस्ट अपनी अगली बैठक में इस मामले में निर्णय लेगा। उन्होंने कहा कि चंपत राय ने राम मंदिर दान के गबन से जुड़े विवाद की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए अपने पद से इस्तीफा दे दिया है।
यह भी पढ़ें : सीएम योगी का नोएडा को बड़ा तोहफा, इंटरचेंज प्रोजेक्ट का किया शुभारंभ
इससे पहले इस मामले की जांच कर रही एसआईटी ने अपनी रिपोर्ट यूपी सरकार कौ सौंप दी थी। एसआईटी सीएम योगी के आदेश पर हुआ था। इसके अलावा मंदिर में चढ़ाए गए नक़द और क़ीमती सामान की चोरी और गबन के मामले में आठ लोगों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। एफआईआर में टिन्नू यादव का भी नाम शामिल हैं जो चंपत राय के ड्राइवर रह चुके हैं।
चंपत राय राय सबसे प्रमुख पदाधिकारी
फरवरी 2020 में अध्योया मामले में सुप्रीम कोर्ट के आए फैसले के बाद सर्वोच्च न्यायालय निर्णय के मुताबिक केंद्र सरकार ने श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट का गठन किया था। ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय इसकी रोज़मर्रा की कार्यप्रणाली के सबसे प्रमुख पदाधिकारियों में गिने जाते थे।
यह भी पढ़ें :‘प्रभु के दर्शन करिए, सद्बुद्धि आ जाएगी’ CM योगी का अखिलेश यादव पर बड़ा हमला
ट्रस्ट की ओर से आधिकारिक संवाद, बैठकों के समन्वय और विभिन्न एजेंसियों के साथ तालमेल की ज़िम्मेदारी मुख्य रूप से उन्हीं के पास थी। यही वजह है कि जब राम मंदिर चढ़ावे को लेकर विवाद उठा तो वो विवादों के केंद्र में आ गए। पश्चिमी उत्तर प्रदेश के बिजनौर ज़िले से आने वाले चंपत राय का परिवार आरएसएस से गहराई से जुड़ा हुआ है। उनके पिता संघ से जुड़े हुए थे। चंपत राय ने भी कम उम्र में संघ की शाखाओं में जाना शुरू किया। आगे चलकर वह राम जन्मभूमि आंदोलन से जुड़े। Ram Mandir Offering Theft
विज्ञापन