
Mukul Goyal डीजीपी के पद से आखिर क्यों हटाए गए मुकुल गोयल?गौरतलब है उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा प्रदेश के डीजीपी मुकुल गोयल (Mukul Goyal) को शासकीय कार्यों की अवहेलना करने और विभागीय कार्यों में रुचि ना लेने की वजह से बुधवार रात को डीजीपी के पद से हटाकर डीजी नागरिक सुरक्षा के पद पर भेज दिया गया। अब उनके स्थान पर आईपीएस देवेंद्र सिंह चौहान को प्रदेश का कार्यवाहक पुलिस महानिदेशक नियुक्त किया गया है।