UP News : कार की टक्कर से बुलेट सवार युवक की दर्दनाक मौत,चालक कार लेकर फरार
Gaurav Sharma, resident of Firozpur (File Photo)
उत्तर प्रदेश
RP Raghuvanshi
01 Dec 2025 10:03 PM
UP News : उत्तर प्रदेश के जहांगीरपुर क़स्बे से एक दर्दनाक ख़बर आ रही है यहाँ जेवर क़स्बे की तरफ़ से जहांगीरपुर जा रहे बुलेट मोटरसाइकिल सवार युवक को सामने से तेजगति से आ रही सिफट कार ने सामने से जोरदार टक्कर मार दी जिससे बुलेट सवार युवक गंभीर रूप से घायल हो गया जिसको गंभीर अवस्था में जेवर के निजी अस्पताल लाया गया जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
UP News :
जिला बुलंदशहर के गांव फिरोजपुर निवासी गौरव शर्मा 25 वर्ष पुत्र त्रिलोक चन्द शर्मा सोमवार की शाम को अपनी बुलेट मोटरसाइकिल से जेवर की ओर से अपने गांव फिरोजपुर जा रहा था की जहांगीरपुर के चामुंडा मंदिर के समीप खुर्जा की ओर से तेजगति से आ बेकाबू कार ने बुलेट मोटरसाइकिल में सामने जोरदार टक्कर मार दी जिससे बुलेट सवार युवक गौरव शर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया बहोशी व लहुलुहान अवस्था में जहांगीरपुर चौकी पुलिस उसे लेकर जेवर के निजी अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने गौरव शर्मा को मृत घोषित कर दिया घटना के बाद अज्ञात कार चालक अपनी कार को मौके से लेकर फरार हो गया सूचना पर अस्पताल पहुची कोतवाली जेवर पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है।
युवक की मदद के नाम पर राहगीर बनाते रहे विडियो ।
कार की टक्कर से बुलेट सवार गौरव शर्मा को लोग अस्पताल ले जाने के बजाये उसकी अपने अपने मोबाईलो में विडियो बनाते रहे सूचना पर पहुंची जहांगीरपुर चौकी पुलिस गंभीर व लहुलुहान अवस्था में युवक को लेकर जेवर के निजी अस्पताल लेकर पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया अगर राहगीर मोबाइल से विडियो बनाने की बजाय की मदद करते तो हो सकता है गौरव की जान बच जाती राहगीरों की लापरवाही के चलते अज्ञात कार चालक कार को लेकर मौके से फरार हो गया। इस मामले में जहांगीरपुर चौकी इंचार्ज राधेश सक्सेना का कहना है की मृतक के शव को अपने कब्जे में लेकर पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिये भेजा है मृतक के परिजनों ने अभी तक कोई तहरीर नही दी है।