आगरा में तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर की गई छापेमारी में करोड़ों रुपये की नकदी, भारी मात्रा में सोना-चांदी, कीमती आभूषण और कई जिलों में फैली अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही कार्रवाई के बीच सतर्कता अधिष्ठान (विजिलेंस) ने एक बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। आगरा में तैनात सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (ARTO) ललित कुमार के लखनऊ स्थित आवास पर की गई छापेमारी में करोड़ों रुपये की नकदी, भारी मात्रा में सोना-चांदी, कीमती आभूषण और कई जिलों में फैली अचल संपत्तियों से जुड़े दस्तावेज बरामद हुए हैं। प्रारंभिक जांच के अनुसार चल और अचल संपत्तियों का कुल मूल्य करीब 35 करोड़ रुपये आंका गया है। UP News
यह भी पढ़े :बाबा विश्वनाथ दर्शन के लिए प्रशासन ने तैयार किया भक्तों के लिए विशेष प्लान
सतर्कता अधिष्ठान के अधिकारियों के मुताबिक, ललित कुमार के खिलाफ वर्ष 2024 में आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के आरोप में भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच के दौरान जुटाए गए साक्ष्यों के आधार पर अदालत से तलाशी वारंट प्राप्त किया गया। इसके बाद 7 और 8 जुलाई को लखनऊ के अलीगंज स्थित उनके आवास पर विशेष अभियान चलाकर छापेमारी की गई। तलाशी अभियान के दौरान विजिलेंस टीम को घर के अलग-अलग हिस्सों में छिपाकर रखी गई करीब 1.62 करोड़ रुपये की नकदी बरामद हुई। इसके अलावा लगभग 13 किलोग्राम सोना, 9 किलोग्राम चांदी, हीरे जड़े आभूषण और अन्य बहुमूल्य ज्वेलरी भी मिली। बरामद सामग्री में सोने के बिस्किट, सोने की ईंटें, चांदी की ईंटें और चांदी के बिस्किट शामिल हैं। अधिकारियों के अनुसार इन आभूषणों का अनुमानित बाजार मूल्य करीब 20 करोड़ रुपये है। UP News
इसे भी पढ़े : इंटरनेट पर गंदी फिल्में देखने वाले हो जाएं सावधान गूगल कर रहा है जासूसी
छापेमारी के दौरान विजिलेंस को कम से कम 15 अचल संपत्तियों के दस्तावेज भी मिले हैं। इनमें लखनऊ, नोएडा, बाराबंकी और रायबरेली में स्थित आवासीय भवन, भूखंड, फ्लैट और कृषि भूमि शामिल हैं। प्रारंभिक मूल्यांकन में इन अचल संपत्तियों की कीमत लगभग 13 करोड़ रुपये बताई गई है। जांच के दौरान दो लग्जरी कारों का भी पता चला है। इसके अलावा बैंक खातों, डाकघर योजनाओं, म्यूचुअल फंड और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में एक करोड़ रुपये से अधिक के निवेश से जुड़े दस्तावेज भी बरामद किए गए हैं। विजिलेंस अब इन सभी निवेशों और संपत्तियों के स्रोत की जांच कर रही है। UP News
जांच में सामने आए दस्तावेजों के अनुसार ललित कुमार के नाम या उनसे जुड़े लोगों के पास लखनऊ के अलीगंज, इंदिरानगर, इस्माइलगंज और मोहनलालगंज में मकान, प्लॉट और कृषि भूमि मौजूद है। इसके अलावा नोएडा में फ्लैट बुकिंग, बाराबंकी और रायबरेली में कृषि भूमि सहित कई अचल संपत्तियों के रिकॉर्ड भी मिले हैं। सभी दस्तावेजों की वैधानिक जांच की जा रही है। इस बड़ी कार्रवाई के बाद सतर्कता अधिष्ठान ने बरामद नकदी, आभूषण और दस्तावेजों को कब्जे में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी है। पुलिस महानिदेशक एवं निदेशक सतर्कता ने सफल छापेमारी को देखते हुए कार्रवाई में शामिल विजिलेंस टीम को एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार देने की घोषणा की है। जांच एजेंसियां अब यह पता लगाने में जुटी हैं कि बरामद संपत्तियां किन स्रोतों से अर्जित की गईं और क्या इनमें अन्य लोगों की भी भूमिका रही है। UP News,
विज्ञापन