विज्ञापन
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए जीत का मंत्र दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी चुनाव की असली ताकत बूथ और शक्ति केंद्र होते हैं।

UP News : उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में आयोजित भाजपा के शक्ति केंद्र संयोजक सम्मेलन में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने पार्टी कार्यकर्ताओं को आगामी विधानसभा चुनाव 2027 के लिए जीत का मंत्र दिया। भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन की मौजूदगी में मुख्यमंत्री ने कहा कि किसी भी चुनाव की असली ताकत बूथ और शक्ति केंद्र होते हैं। यदि संगठन की यह सबसे मजबूत इकाई सक्रिय और प्रभावी होगी तो चुनावी सफलता सुनिश्चित होगी। उन्होंने कार्यकर्ताओं से प्रत्येक मतदाता तक सीधे पहुंचने और संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने का आह्वान किया। UP News
यह भी पढ़े : उत्तर प्रदेश के हर गांव में पहुंचेगी योगी सरकार, शुरू होगा बड़ा अभियान
इसे भी पढ़े : मौलाना साजिद रशीदी ने वीएचपी से 1400 करोड़ रुपये का हिसाब क्यों मांगा, चंपत राय पर भी उठाए सवाल
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि भाजपा की चुनावी रणनीति का केंद्र हमेशा बूथ रहा है, क्योंकि यहीं से मतदाताओं के साथ सीधा संवाद स्थापित होता है। उन्होंने कहा कि जिस प्रकार विभिन्न राज्यों में संगठन की मजबूती के दम पर भाजपा को सफलता मिली है, उसी तरह उत्तर प्रदेश में भी शक्ति केंद्रों को सशक्त बनाकर वर्ष 2027 के चुनाव में ऐतिहासिक जीत हासिल की जा सकती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन के विस्तार और जनसंपर्क अभियान को और तेज करने का आह्वान किया। UP News
अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने भाजपा की वैचारिक यात्रा का उल्लेख करते हुए कहा कि देश की एकता, सुशासन और अंत्योदय की सोच पार्टी की सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचारों ने राष्ट्रीय एकता को नई दिशा दी, जबकि पंडित दीनदयाल उपाध्याय के अंत्योदय दर्शन से प्रेरित होकर केंद्र सरकार गरीब कल्याण की योजनाएं चला रही है। वहीं पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी के सुशासन मॉडल ने देश को राजनीतिक स्थिरता और पारदर्शी प्रशासन का मार्ग दिखाया। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश ने विकास और सुरक्षा के नए मानक स्थापित किए हैं। उत्तर प्रदेश भी तेजी से देश की आर्थिक प्रगति का प्रमुख केंद्र बनकर उभरा है। उन्होंने कहा कि धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों का विकास हो या आधारभूत ढांचे का विस्तार, प्रदेश ने पिछले कुछ वर्षों में अभूतपूर्व बदलाव देखा है। उन्होंने दावा किया कि आज उत्तर प्रदेश विकास, निवेश और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में नई पहचान बना चुका है। योगी आदित्यनाथ ने विपक्षी दलों पर निशाना साधते हुए कहा कि प्रदेश में हो रहे विकास कार्यों से कुछ राजनीतिक दल असहज हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि पहले समाज को जातियों में बांटकर राजनीति की जाती थी, जबकि वर्तमान सरकार सभी वर्गों के विकास के लक्ष्य के साथ काम कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से सतर्क रहने और सरकार की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने की अपील की। UP News
जरूर पढ़े : शादी का झांसा, ब्लैकमेल और यौन शोषण! ट्रांसजेंडर युवती ने लगाए गंभीर आरोप
अवश्य पढ़े : राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामला : गर्लफ्रेंड को 2 लाख और मोबाइल देने का खुलासा
सम्मेलन को संबोधित करते हुए उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने विश्वास जताया कि वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव में भाजपा पहले से भी बड़े जनादेश के साथ सत्ता में लौटेगी। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत और केंद्र तथा प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाएं भाजपा की सबसे बड़ी ताकत हैं। उन्होंने कार्यकर्ताओं से संगठन को और मजबूत करने तथा प्रत्येक बूथ पर सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। UP News
उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने कहा कि भाजपा सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा, किसानों के कल्याण और कानून व्यवस्था के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किए हैं। उन्होंने दावा किया कि प्रदेश की महिलाएं और किसान सरकार की नीतियों से लाभान्वित हुए हैं। साथ ही उन्होंने कार्यकर्ताओं से सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने और आगामी चुनावों की तैयारी में पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। UP News
विज्ञापन