दैनिक राशिफल 21 नवंबर 2021- जानिए क्या कहते हैं आज आपके सितारे
दैनिक राशिफल 1 जनवरी 2022
भारत
सुप्रिया श्रीवास्तव
02 Dec 2025 03:34 AM
21 नवंबर 2021-(रविवार) (Rashifal 21 November 2021) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन-
मेष राशि -दिन सामान्य रहेगा नौकरी से जुड़े लोगों को आज साथ काम करने वालों का पूरा सहयोग मिलेगा। नई जिम्मेदारियां आने से वर्क लोड थोड़ा बढ़ सकता है। आज खर्च बढ़ने के आसार बनते दिखाई दे रहे हैं। जीवनसाथी के मनोभावों को समझने की कोशिश करें। इससे प्रेम रिश्तो में सुधार आएगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होगा।
वृषक राशि - दिन सामान्य रहेगा। किसी भी महत्वपूर्ण फैसले पर पहुंचने से पहले बुद्धिमानी से विचार करने की आवश्यकता है। पारिवारिक रिश्ते में थोड़ी मुश्किलें आ सकती है। जीवन साथी के साथ मनमुटाव हो सकता है। पैतृक संपत्ति संबंधित विवाद हो सकते हैं। वाणी एवं क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है।
मिथुन राशि -दिन सामान्य रहेगा। नौकरी पेशा ले को लोगों को नई जिम्मेदारियों का वहन करना पड़ सकता है। नौकरी में तरक्की की योग बनते दिखाई दे रहे हैं। शादी के इंतजार में बैठे युवाओं के लिए आज शुभ समाचार आ सकता है। सगे संबंधियों और मित्रों का पूरा साथ मिलेगा। प्रेम संबंधों से जुड़ा कोई खास निर्णय ले सकते हैं।
कर्क राशि- आज के दिन आपको बुद्धिमानी से कोई भी फैसला लेने की आवश्यकता है। किसी मित्र या करीबी रिश्तेदार के आगमन से मन प्रसन्न होगा। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन साबित होगा। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। प्रेमी युगल आज किसी धार्मिक स्थल पर जाने का प्लान बना सकते हैं।
सिंह राशि- कुंभ राशि के जातकों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन साबित हो सकता है। वैवाहिक जीवन में थोड़ी समस्या पैदा हो सकती है। क्रोध पर नियंत्रण रखने की आवश्यकता है। प्रेम संबंधों में थोड़ी खटास आ सकती है। रिश्तो में झूठ बोलने से बचें।
कन्या राशि -दिन खुशनुमा रहेगा। रिश्तेदारों एवं मित्रों के साथ लंबे समय से चले आ रहे हैं मनमुटाव का अंत होगा। व्यवसाय में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कैरियर के क्षेत्र में बदलाव के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। शादी की तलाश में बैठे युवाओं का सपना आज पूरा होगा। विद्यार्थियों के लिए भी आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण साबित होने वाला है।
तुला राशि - दिन सामान्य रहेगा। किसी खास मित्र से मुलाकात हो सकती है। मित्रों का पूरा सहयोग मिलेगा। आज के दिन का ज्यादातर समय दोस्तों के साथ व्यतीत होगा। भविष्य से जुड़ा कुछ महत्वपूर्ण फैसला ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ है रिश्ते मधुर होंगे।
वृश्चिक राशि -दिन सामान्य रहेगा। आर्थिक मामलों में थोड़ा उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। कारोबार में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे है पारिवारिक जीवन में थोड़ी कठिनता आ सकती है। नौकरी से जुड़े लोगों को नया अवसर मिल सकता है। समाज में मान प्रतिष्ठा बढ़ेगी।
धनु राशि - दिन खुशनुमा रहेगा। आज आपकी हर क्षेत्र में सफलता के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आज आपकी सफलता में आपके सहकर्मियों का पूरा योगदान रहेगा। आर्थिक स्थिति में आज आपको सुरक्षित महसूस करेंगे। नए क्षेत्र में आर्थिक निवेश कर सकते हैं। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा।
मकर राशि -आज का दिन सामान्य रहेगा। आज आपको अपने नौकरी और व्यवसाय पर ही ध्यान देने की आवश्यकता है। परिवार के साथ आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। परिवार की मदद से आज आप अपने आर्थिक समस्याओं से मुक्ति पाएंगे।
कुंभ राशि -आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है। व्यवसाय में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। आर्थिक लाभ हो सकता है। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता का आशीर्वाद मिलेगा। वाहन सावधानी पूर्वक चलाएं। प्रेम संबंधों में खटास आ सकती है। बेवजह की बहस करने से बचें।
मीन राशि - आज का दिन खुशनुमा रहेगा। आज का दिन खास तौर से प्रेम सम्बन्धों के लिए बेहद लाभदायक होगा। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे।आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन लाभदायक साबित होगा। व्यापार में निवेश करने से बचें। नकारात्मक लोगों से दूरी बनाकर रखें।