Rashifal 15 June 2023- मेष से मीन राशि के जातक जानें क्या कहते हैं आज आपके सितारे
दैनिक राशिफल 15 जून 2023
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:27 PM
15 June 2023-(गुरुवार) (Rashifal 15 June 2023) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन।
मेष राशि (Aries)-
आज का दिन आपके लिए बेहद लाभकारी है। आज आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। परिवार में प्रसन्नता का माहौल बना रहेगा। आज आपके कार्य से परिवार का नाम आसमान की बुलंदियों को छुएगा। काफी दिन से फंसा हुआ धन वापस मिलेगा। किसी नए कार्य में धन का निवेश लाभकारी साबित होगा।
वृषक राशि (Taurus)-
आज का दिन आपके लिए बेहतरीन साबित होने वाला है। नौकरी पेशा लोगों के मान प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। पदोन्नति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। संतान पक्ष से किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। किसी खास मित्र अथवा परिवार के साथ कहीं घूमने जाने का प्रोग्राम बना सकते हैं। प्रियजनों के साथ समय व्यतीत होगा।
मिथुन राशि (Gemini)-
छात्रों के लिए आज का दिन बेहतरीन साबित होने वाला है। पढ़ाई में अच्छा प्रदर्शन करेंगे। आज के दिन किसी को उधार पैसा देने से बचें। व्यवसायियों के लिए आज का दिन मिला जुला परिणाम लेकर आने वाला है। स्वास्थ्य संबंधी छोटी-मोटी समस्याओं का सामना करना पड़ सकता है। खान-पान पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।
कर्क राशि (Cancer)-
आज के दिन आपको भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। आपकी प्रतिभा से लोग प्रभावित होंगे। प्रेम संबंधों में थोड़ी संवेदनशीलता देखने को मिल सकती है। इसलिए किसी बात को बोलने से पहले बहुत सोच समझ ले। अपने साथी से महत्वपूर्ण बातों को जरूर साझा करें।
सिंह राशि (Leo)-
नए संबंधों की दृष्टि से आज का दिन बेहतरीन है। संबंधों में मधुरता आएगी। लोगों से वार्तालाप बढ़ेगा। कार्य क्षेत्र में थोड़ी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है। किसी तरह का झूठा आरोप लग सकता है अतः सतर्क रहने की आवश्यकता है। कड़ी मेहनत पर सफलता प्राप्ति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
कन्या राशि (Virgo)-
आज के दिन भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। किसी शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। काफी दिन से चली आ रही मानसिक परेशानी खत्म होगी। नए कार्य की दृष्टि में आज का दिन लाभदायक है।
Rashifal 15 June 2023-
तुला राशि (Libra)-
आज आपकी चतुराई का आपको पूर्ण लाभ मिलेगा। संतान की तरफ से आज का दिन शुभ साबित होने वाला है। आज के दिन गुस्सा आप पर हावी रहेगा परंतु ईश्वर का ध्यान करने से मानसिक शांति मिलेगी। छात्रों के लिए आज का दिन महत्वपूर्ण साबित होने वाला है। किसी खास व्यक्ति के मार्गदर्शन से सफलता प्राप्ति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
रिश्तो के लिए आज का दिन बेहद महत्वपूर्ण है। दांपत्य जीवन में मधुरता आएगी। परिवार और प्रियजनों के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। किसी मांगलिक कार्यक्रम में शामिल हो सकते हैं। आर्थिक दृष्टि से भी आज का दिन बहुत ही अच्छा साबित होने वाला है।
धनु राशि (Sagittarius)-
आज किसी भी कार्य को योजनाबद्ध तरीके से पूरा करेंगे जिससे कार्य को पूर्ण करने में सफलता मिलेगी। माता पिता के सेवा में समय व्यतीत होगा। सेहत सामान्य रहेगी। गुस्से को अपने ऊपर हावी ना होने दे, अन्यथा मुश्किलों का सामना करना पड़ सकता है।
मकर राशि (Capricorn) –
आज का दिन घूमने फिरने व भरपूर मनोरंजन में व्यतीत होगा किसी कार्य को पूरा करने में अपनी पूरी सामर्थ्य का प्रदर्शन करेंगे। प्रेम संबंधों की दृष्टि से भी आज का दिन बेहद अनुकूल है।
कुंभ राशि (Aquarius) –
आज का दिन कुछ खास साबित नहीं होगा किसी पुरानी बात की वजह से सहयोगियों के साथ थोड़ा मनमुटाव हो सकता है विवादों को डालें अन्यथा निजी जीवन में कुछ परेशानियां आ सकती हैं जीवन साथी के साथ भी थोड़ा मनमुटाव हो सकता है अपने रिश्ते को समय देने का प्रयास करें।
मीन राशि (Pisces)-
आज आपका स्वास्थ्य उत्तम रहेगा। रिश्तो में मधुरता आएगी। विदेश यात्रा का योग बनता हुआ दिखाई दे रहा है। कार्य के संदर्भ में किसी यात्रा पर जाने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। किसी नए कार्य में धन का निवेश करना आज आपके लिए लाभकारी साबित हो सकता है। पॉलिसी अथवा शेयर मार्केट में भी निवेश करना लाभकारी होगा।