Rashifal 17 July 2022- मेष से मीन राशि के जातक जाने क्या कहते हैं आज आपके सितारें
दैनिक राशिफल 17 जुलाई 2022
भारत
RP Raghuvanshi
17 Jul 2022 11:33 AM
17 July 2022-(रविवार) (Rashifal 17 July 2022) जानते हैं आपके दैनिक राशिफल (Dainik Rashifal) के मुताबिक कैसा बीतने वाला है आज आपका दिन-
मेष राशि (Aries)-
आज का दिन खुशनुमा व्यतीत होगा। व्यापारियों के लिए आज का दिन शुभ फलदायक है। आर्थिक लाभ की प्राप्ति होगी। नौकरी पेशा लोगों के आय में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है। खान-पान में संयम रखें। नकारात्मक विचारों से दूर रहें। संतान से शुभ समाचार मिल सकता है। सायं काल का समय धार्मिक कार्यों में व्यतीत हो सकता है। माता पिता का आशीर्वाद मिलेगा।
वृषक राशि (Taurus)-
आज का दिन सामान्य व्यतीत होने वाला है। कारोबार में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। धन लाभ के भी योग बनते दिखाई दे रहे हैं। संतान से शुभ समाचार सुनने को मिल सकता है। नौकरी पेशा लोगों को अपने अधिकारियों का पूर्ण सहयोग मिलेगा। कार्यक्षेत्र में थोड़ी कठिनता का सामना करना पड़ सकता है। पारिवारिक माहौल में थोड़ी खटास बन सकती है। मादक पदार्थो के सेवन से बचें। किसी यात्रा पर जाने से बचे।
मिथुन राशि (Gemini)-
दिन शुभ फलदायक साबित होगा। व्यवसाय के प्रति और भी सतर्क होंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कार्य क्षेत्र में सक्रियता बढ़ेगी। समाज में आपके कार्य को सम्मान मिलेगा। वाहन खरीदने का सुख मिल सकता है। व्यापार में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। वाणी पर नियंत्रण रखें। स्वास्थ्य पर ध्यान दें।
कर्क राशि (Cancer)-
आज का दिन अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। नौकरी पेशा लोगों को आज तरक्की मिल सकती है। आज का दिन काफी भागदौड़ भरा रहेगा। हल्की थकान का अनुभव कर सकते हैं। जीवन साथी के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
सिंह राशि (Leo)-
आज का दिन मिला जुला परिणाम लेकर आने वाला है। पुराने मित्रों के साथ मुलाकात हो सकती है। धन प्राप्ति के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। परिवार के साथ समय अच्छा व्यतीत होगा। बेवजह के खर्चों से बचे। नए निवेश के बारे में सोच रहे हैं तो अभी के लिए उसे टाल दें।
कन्या राशि (Virgo)-
दिन अच्छा व्यतीत होगा। लंबे समय से चली आ रही खराब आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। कर्ज व बीमारी से मुक्ति मिलेगी। व्यवसाय से जुड़ी किसी यात्रा पर जा सकते हैं, जो शुभ फलदायक साबित होगा।दांपत्य जीवन में पैदा हुई कटुता में सुधार होगा। रिश्तो में मधुरता बढ़ेगी। सामाजिक क्षेत्र में मान सम्मान बढ़ेगा।
तुला राशि (Libra)-
दिन अच्छा व्यतीत होगा। व्यापार में लाभ के योग बनते दिखाई दे रहा है। जीवनसाथी से शुभ समाचार की प्राप्ति हो सकती है। आर्थिक लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। नौकरी में अधिकारियों का पूरा सहयोग प्राप्त होगा। मकान अथवा वाहन खरीदने के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। जीवन साथी के साथ संबंध मधुर होंगे। बेवजह खर्च करने से बचें।
वृश्चिक राशि (Scorpio)-
आज का दिन सामान्य व्यतीत होगा।आर्थिक तंगी की वजह से मन थोड़ा तनावग्रस्त हो सकता है। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बहुत व्यस्त व्यतीत होने वाला है। गृहस्थ जीवन में सामंजस्य बिठाने की आवश्यकता है। कुछ मुद्दों पर जीवन साथी के साथ मतभेद हो सकते हैं। मांगलिक कार्यों में भाग ले सकते हैं। खान-पान पर ध्यान रखने की आवश्यकता है।
धनु राशि (Sagittarius)-
आज का दिन मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है। धन लाभ के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। व्यापार से जुड़े लोगों के लिए दिन भागदौड़ भरा हो सकता है। सामाजिक कार्यों में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेंगे। विद्यार्थियों के लिए आज का दिन थोड़ा कठिन साबित हो सकता है। परिवार का माहौल सुखद रहेगा।
मकर राशि (Capricorn) –
आज का दिन शुभ फलदायक है। कारोबार में वृद्धि के योग बनते दिखाई दे रहे हैं। कार्य क्षेत्र में सहयोगियों का पूरा साथ मिलेगा। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन बेहद शुभ फलदायक है। नौकरी में तरक्की की योग बनते दिखाइ दे रहे हैं। वैवाहिक जीवन में मधुरता आएगी। घर में किसी शुभ कार्य का आयोजन हो सकता है। स्वास्थ्य पर ध्यान देने की आवश्यकता है।
कुंभ राशि (Aquarius) –
आज का दिन आपके लिए मिलाजुला परिणाम लेकर आने वाला है। अतिरिक्त जिम्मेदारियों का बोझ बढ़ सकता है। आज भवन अथवा वाहन खरीदने का विचार बना रहे है, तो उसे टाल दे। नौकरी पेशा लोगों के लिए आज का दिन कठिन साबित हो सकता है। कार्यक्षेत्र में अधिकारियों से मतभेद हो सकती है। परिवार का माहौल खुशनुमा रहेगा।
दिन सामान्य व्यतीत होगा। आय में वृद्धि होगी। आर्थिक विषयों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। व्यवसाय से जुड़े लोगों के लिए आज का दिन भागदौड़ भरा हो सकता है। कार्यक्षेत्र में वृद्धि होगी। मन में उथल-पुथल रहेगी। क्रोध एवं वाणी पर नियंत्रण रखें। उधार देने से बचें। स्वास्थ्य पर विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है।