
Sunny Deol[/caption]
सन्नी देओल इस समय गुरदासपुर (Gurdaspur) से भाजपा सांसद हैं। वो 2019 के चुनाव में यहाँ से पहली बार चुनाव लड़े थे और बड़े अंतर से चुनाव जीतकर लोकसभा भी पहुंचे। 2019 में बीजेपी को बम्पर जीत मिली थी, लेकिन पंजाब में उसकी स्थिति अच्छी नहीं रही। लेकिन फिर भी सन्नी देओल चुनाव जीतने में सफल रहे। इस सीट को बीजेपी की पारंपरिक सीट भी माना जाता है। वैसे गुरदासपुर सीट से बॉलीवुड का खासा लगाव रहा है, स्वर्गीय सुपरस्टार विनोद खन्ना भी यहाँ से कई बार चुनाव लड़कर संसद पहुँचते रहे थे।