Apple MacBook Comparison 2026: बजट और फीचर्स के हिसाब से कौन बेस्ट?
MacBook Neo: MacBook Air M4 और Air M5 पहले से ही प्रीमियम सेगमेंट में अपनी जगह बना चुके हैं। अगर आप इन तीनों लैपटॉप्स में खरीदने का सोच रहे हैं तो यह जानना जरूरी है कि इनमें क्या फर्क है और कौन सा आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा।

एपल ने हाल ही में भारत में MacBook Neo लॉन्च किया है जो खासतौर पर छात्रों और बजट यूजर्स के लिए डिजाइन किया गया है। वहीं, MacBook Air M4 और Air M5 पहले से ही प्रीमियम सेगमेंट में अपनी जगह बना चुके हैं। अगर आप इन तीनों लैपटॉप्स में खरीदने का सोच रहे हैं तो यह जानना जरूरी है कि इनमें क्या फर्क है और कौन सा आपके लिए सबसे बेहतर रहेगा।
डिजाइन और डिस्प्ले का मुकाबला
MacBook Air M4 और M5 दोनों पतली और हल्की एल्यूमिनियम बॉडी के साथ आते हैं और इनका मिनिमलिस्ट डिजाइन बहुत आकर्षक लगता है। डिस्प्ले की बात करें तो दोनों में 13.6 इंच का Liquid Retina मिलता है जो 500 निट्स तक ब्राइटनेस और बेहतरीन कलर एक्यूरेसी देता है। वहीं, MacBook Neo में 13 इंच का स्टैंडर्ड LCD डिस्प्ले है। यह Air सीरीज की तुलना में थोड़ी कम ब्राइट और कलर रिच है लेकिन सामान्य पढ़ाई, ब्राउजिंग और वीडियो देखने के लिए पर्याप्त है।
प्रोसेसर और परफॉर्मेंस में अंतर
MacBook Air M4 में Apple M4 चिप है, जिसमें 10-core CPU और 10-core GPU है। यह एडिटिंग, मल्टीटास्किंग और रोजमर्रा के काम के लिए बेहतरीन है। MacBook Air M5 में नया M5 चिप है जो M4 से और तेज़ और एफिशिएंट है। इसमें आपको बेहतर स्पीड और प्रोफेशनल टास्क के लिए बढ़िया परफॉर्मेंस मिलेगी। MacBook Neo में A18 Pro मोबाइल चिप है जिसमें 6-core CPU और 5-core GPU है। यह हल्के काम और पढ़ाई-लिखाई के लिए काफी है।
स्टोरेज और मेमोरी विकल्प
MacBook Air M4 में 16GB यूनिफाइड मेमोरी और स्टोरेज 256GB से 2TB तक मिलता है। Air M5 में स्टोरेज 512GB से 4TB तक मिलता है और मेमोरी बढ़ाने का ऑप्शन भी है। Neo को किफायती रखने के लिए इसमें 8GB रैम और 256GB/512GB स्टोरेज है, जो सामान्य उपयोग के लिए सही है।
बैटरी और दिनभर का इस्तेमाल
MacBook Air M4 एक बार चार्ज करने पर लगभग 18 घंटे का बैकअप देता है। Air M5 में बैटरी और बेहतर है, जो लंबे समय तक लैपटॉप इस्तेमाल करने वालों के लिए आदर्श है। MacBook Neo की बैटरी भी हल्के काम के लिए ठीक है लेकिन यह Air सीरीज जितना लंबा बैकअप नहीं देती।
कीमत और कौन सा चुने?
MacBook Neo की कीमत 69,900 रुपये से शुरू होती है जो छात्रों और बजट यूजर्स के लिए सही विकल्प है। MacBook Air M4 लगभग 90,068 रुपये में उपलब्ध है और Air M5 की कीमत 1,19,900 रुपये से शुरू होती है। अगर आपका बजट सीमित है और आप बेसिक काम करते हैं, तो MacBook Neo सही रहेगा लेकिन प्रोफेशनल टास्क, एडिटिंग और ज्यादा स्टोरेज चाहिए तो Air M4 या M5 बेहतर विकल्प हैं।