Goa News : गोवा पुलिस ने हैदराबाद के दो निवासियों को मुक्त कराया, 11 आरोपी हिरासत में
Goa Police frees two residents of Hyderabad, 11 accused in custody
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 11:55 AM
पणजी। गोवा पुलिस ने हैदराबाद के दो निवासियों को मुक्त कराकर 11 लोगों को हिरासत में लिया है। आरोपियों ने पीड़ितों के नियोक्ता के साथ विवाद के बाद उन्हें बंधक बना लिया था। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी।
पुलिस अधीक्षक (उत्तर) निधिन वलसन ने पत्रकारों को बताया कि मामले में प्राथमिकी हैदराबाद में दर्ज की गई थी। उन्होंने बताया कि आरोपियों का खनन गतिविधियों को लेकर शिकायतकर्ता जयराम कुमार से कुछ विवाद था, जिसके बाद उन्होंने कथित तौर पर उनके दो कर्मचारियों को गोवा बुलाया एवं बंधक बना लिया तथा छोड़ने के लिए कुमार से चार करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। उन्होंने बताया कि हैदराबाद पुलिस से सूचना मिलने के बाद गोवा पुलिस ने एक टीम गठित की और आरोपियों को गोवा की राजधानी पणजी के पास बम्बोलिम इलाके में ढूंढ निकाला।
वलसन ने कहा कि मामले के मुख्य आरोपी के प्रतिबंधित संगठन पॉपुलर फ्रंट ऑफ इंडिया (पीएफआई) से कथित तौर पर जुड़े होने की भी जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि विस्तृत जांच के लिए सभी आरोपियों को हैदराबाद पुलिस को सौंप दिया जाएगा।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।