
Birla Mandir Janmashtmi[/caption]
आपको बता दे की राजधानी दिल्ली के तमाम मंदिरों में बिरला मंदिर का आकर्षण जन्माष्टमी पर सबसे अहम स्थान रखता है और राजधानी दिल्ली की सारी झांकियां यहीं आकर मिलती है यहीं पर श्री कृष्ण का पूजा बंधन आरती और वैदिक मंत्रों के साथ श्री कृष्ण के अवतरण की पूजा करके झांकी यहीं से रवाना की जाती है। इस बार भी जी-20 के अनुशासन और नियम कायदों के अनुसार व्यवस्था को थोड़ा और व्यवस्थित और सख्त किया गया है लेकिन श्री कृष्ण जन्माष्टमी का पर्व इसकी भव्यता और उन्हीं झांकियां के साथ है। उसमें कोई कोताही नहीं बरती गई है बल्कि नज़ारे पिछले वर्षों से भी ज्यादा खूबसूरत और अलौकिक है। इस मंदिर में श्री नारायण लक्ष्मी जी की भव्य मूर्ति स्थापित है जिसकी साज सज्जा से लेकर मंदिर के पूरे प्रांगण में वृंदावन मथुरा की तरह सजावट है, मंदिरों के गेटों पर तोरण लगाकर सजाए गए हैं, बड़ी-बड़ी ध्वज और और पताका सजाई गई है। जूता निकालने से लेकर गेट में प्रवेश करने तक, भगवान श्री कृष्ण की जीवंत रासलीलाओं को दिखाने के लिए परंपरागत और दूरदर्शन रेडियो के कलाकार भी हैं। गीत संगीत के साथ-साथ पूजन अर्चन का विशेष कार्यक्रम समय के अनुसार निर्धारित है।
Birla Mandir Janmashtmi[/caption]
रासलीलाओं में सब कुछ जीवंत चल रहा है, लग रहा है कृष्णा अवतरित हो गए हैं और कंस के आतंक का विनाश आ गया है. बिरला मंदिर रोशनी से नहाया हुआ यही संदेश दे रहा है की कृष्ण जी का अवतरण पूरे भारत में घर-घर यही कह रहा है। *कि कृष्ण के रहते कोई भी दुख कलेश आतंक हो ही नहीं सकता।
झांकियों में प्रमुख....*
[caption id="attachment_112537" align="aligncenter" width="300"]
Birla Mandir Janmashtmi[/caption]
Birla Mandir Janmashtami
श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर परंपरागत ढंग से श्री कृष्ण जी के एक नहीं अनेक रूप झांकियों में है,कृष्ण की जिंदगी को उतारती तमाम झांकियां शामिल है जैसे यशोदा मैया के साथ श्री कृष्णा खेल रहे हैं यह स्वचालित झांकी है...
birla[/caption]
12:00 बजे के बाद प्रसाद वितरण की भी बड़ी व्यवस्था की गई है। श्री कृष्ण जन्माष्टमी पर पंडित आचार्य राम गोपाल शुक्ला के सुंदर वचन... पंडित आचार्य राम गोपाल शुक्ला जो प्रशासक बीके मिश्रा जी के साथ जन्माष्टमी के पहले चरण से जुड़े हुए हैं आज से नहीं अनेकों वर्षों से... आचार्य राम गोपाल शुक्ला की सुंदरवाणी .
एक-एक झांकी एक-एक पूजा शुक्ला जी इस तरह से भाव मग्न होकर श्री कृष्ण का वर्णन करते हैं जैसे वह स्वयं श्री कृष्ण के साकार रूप में उनके नजदीक ही है। आचार्य राम गोपाल शुक्ला ने बताया की मिश्रा जी के नेतृत्व में जन्माष्टमी पर श्री कृष्ण जी के अवतरण दिवस के लिए इस अद्भुत नजारे का आप आयोजन में शामिल होकर ही एहसास कर सकते हैं ।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुक पर लाइक करें या ट्विटर पर फॉलो करें।
ग्रेटर नोएडा– नोएडा की खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।