Gautambuddha Nagar: CM योगी का निजी सचिव बताने वाला संदिग्ध व्यक्ति गिरफ्तार
Uttar Pradesh
भारत
चेतना मंच
10 Nov 2022 10:37 PM
Gautambuddha Nagar : उत्तर प्रदेश की गौतमबुद्ध नगर पुलिस ने खुद को यूपी के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का निजी सचिव बताकर पुलिस कमिश्नर को फोन करने वाले एक संदिग्ध व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी पर संदेह होने पर गिरफ्तार किया गया है।
Gautambuddha Nagar
न्यूज एजेंसी के अनुसार, गौतमबुद्ध नगर के पुलिस कमिश्नर के मीडिया प्रभारी ने बताया कि बुधवार को एक व्यक्ति ने पुलिस आयुक्त को उनके सीयूजी नंबर पर फोन किया, जिसे उनके PRO ने उठाया था।
उन्होंने बताया कि फोन करने वाले व्यक्ति ने खुद को मुख्यमंत्री का निजी सचिव संजय प्रसाद बताया और आयुक्त आलोक सिंह से बात करवाने को कहा। उन्होंने बताया कि आयुक्त के पीआरओ को फोन करने वाले व्यक्ति की आवाज सुनकर संदेह हुआ और उन्होंने जिस नंबर से फोन आया था उसकी जांच करायी।
जांच में पता चला कि फोन करने वाले व्यक्ति का नाम कुलदीप शर्मा है और वह ड्राइवर का काम करता है। उन्होंने बताया कि पुलिस ने आज सुबह उसे गिरफ्तार कर लिया है और उससे पूछताछ कर रही है। फिलहाल पुलिस द्वारा आरोपी व्यक्ति से पूछताछ की जा रही है। यह भी पता लगाने के प्रयास किए जा रहे हैं कि उसने खुद को सीएम योगी का निजी सचिव बताकर पुलिस कमिश्नर को क्यों फोन किया था।
यह भी पढ़े -