Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा (चेतना मंच)। थाना जारचा क्षेत्र के सैंथली गांव में मामूली विवाद के बाद दबंगों ने घर में घुसकर मां बेटे की पिटाई की। पिटाई करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए फरार हो गए। इस संबंध में पीडि़ता द्वारा 14 लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है।
सैंथली गांव निवासी मंजू ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनका बेटा चिराग गांव में आटा चक्की पर गेहूं पिसवाने के लिए गया था। इस दौरान उसे रास्ते में गांव के ही अंकित ने रोक लिया और गाली-गलौज शुरू कर दी। विरोध करने पर अंकित मारपीट पर उतारू हो गया जिसके बाद चिराग घर चला आया। कुछ देर बाद अंकित, रिशु, सौरव, विशाल, राहुल, रोहित, सचिन, आकाश, शेखर व शाहिद कुछ अज्ञात युवक उनके घर आ धमके। सभी आरोपी चिराग को घर से बाहर निकालने के लिए गाली गलौज करने लगे। विरोध करने पर उन्होंने लोहे की रॉड ,लाठी डंडों से मारपीट शुरू कर दी। इस दौरान आरोपियों ने उनके घर पर पत्थर भी बरसाए। मंजू ने बताया कि मारपीट के दौरान वह बेहोश हो गई इस दौरान गांव के लोग मौके पर इकट्ठा हो गए। इसके बाद आरोपी अपनी तीन बाइकों को मौके पर छोडक़र फरार हो गए। इस घटना के बाद से पीडि़त परिवार में दहशत व्याप्त हो गई है। थाना प्रभारी ने बताया कि पीडि़ता की शिकायत पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और उनकी तलाश की जा रही है।
Greater Noida News :
कर्मचारियों ने किया लाखों का गबन
नोएडा के सेक्टर-29 स्थित एक मेडिकल फर्म पर कार्य करने वाले कर्मचारियों ने 4 लाख रुपये का गबन कर लिया। फर्म मालिक ने थाना सेक्टर-20 में अपने कर्मचारियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर 29 स्थित गंगा शॉपिंग में मेडिकल फर्म चलाने वाले सिद्धांत चौधरी ने दर्ज रिपोर्ट में बताया कि उनके यहां सुमित काम करता है। फर्म से सप्लाई हुई दवाइयों की बिक्री के 4 लाख रुपये को सुमित ने फर्म में जमा नहीं कराया। उन्होंने जब पैसों के बारे में पूछताछ की तो सुमित में कोई संतोषजनक उत्तर नहीं दिया। पैसों का हिसाब मांगने पर भी वह देने से इनकार कर रहा है। सिद्धांत चौधरी की शिकायत पर पुलिस ने सुमित के खिलाफ गबन का मामला दर्ज कर लिया है।
साइबर ठग ने लगाया चूना
नोएडा के थाना सेक्टर-24 में एक व्यक्ति ने साइबर ठग द्वारा बिजली का बिल जमा करने के नाम पर खाते की जानकारी लेकर 95 हजार रुपये निकालने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। सेक्टर-35 गरिमा विहार निवासी चितरंजन बोस ने बताया कि बीते 22 जुलाई को उसके पास जूना मंडल नामक व्यक्ति का फोन आया। उसने खुद को विद्युत कर्मचारी बताते हुए कहा कि उनका बिजली का बिल जमा नहीं है। बिल जमा न करने की सूरत में उनका विद्युत कनेक्शन कट सकता है। जूना मंडल ने उन्हें ऑनलाइन बिल जमा करने का ऑप्शन दिया अपनी बातों के झांसे में लेकर उसने उनसे बैंक डिटेल ले ली। बैंक डिटेल देने के कुछ देर बाद ही उनके बचत खाते से दो किस्तों में 95898 रुपये निकल गए। चितरंजन बोस के मुताबिक बैंक से मैसेज आने पर उन्होंने जब उक्त नंबर पर बात करने का प्रयास किया तो वह स्विच ऑफ मिला। Greater Noida News :
ग्रेटर नोएडा – नोएडाकी खबरों से अपडेट रहने के लिए चेतना मंच से जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।