Handicraft Fair : हस्तशिल्प का सबसे बड़ा मेला ग्रेटर नोएडा में शुरू
Handicraft Fair in Greater Noida
भारत
चेतना मंच
14 Oct 2022 07:23 PM
Handicraft Fair : ग्रेटर नोएडा । ग्रेटर नोएडा में भारतीय हस्तशिल्प उत्पादों का सबसे बड़ा मेला आईएचजीएफ दिल्ली का 54वां संस्करण आज ग्रेटर नोएडा के इंडिया एक्सपो मार्ट में शुरू हो गया है। पहले ही दिन बड़ी संख्या में विदेशी खरीददार सहित कई देश भर के हस्तशिल्प उत्पादक इस मेले में पहुंचे हैं। मेला शुरू होने के कारण यहां गाडिय़ों का रेला लग गया। जिसके कारण लोग जाम में फंसे रहे।
Handicraft Fair :
ईपीसीएच के महानिदेशक राकेश कुमार ने बताया कि आज से शुरु हुए इस पांच दिवसीय मेले में एक छत के नीचे देश भर के तीन हजार से अधिक हस्तशिल्प निर्यातक व कारीगर होम, लाइफ स्टाइल, फैशन व टेक्सटाइल और फर्नीचर के साथ अपने खास उत्पादों को प्रदर्शित कर रहे है। आईएचजीएफ (इंडियन हैंडीक्रॉफ्ट गिफ्ट फेयर) के नाम से आयोजित होने मेले में इस बार सौ से अधिक देशों के खऱीदार भाग ले रहे हैं। देश भर के तीन हजार से अधिक प्रदर्शक हाउसवेयर, होम फर्निशिंग,फर्नीचर, गिफ्ट एवं डेकोरेटिव्स, लैंप एंड लाइटिंग, क्रिसमस एवं फेस्टिव डेकोर, फैशन जूलरी एंड एक्सेसरीज, स्पा एवं वेलनेस, कारपेट एवं रग्स, बाथरूम एक्सेसरीज, गार्डन एक्सेसरीज, एजुकेशन टॉयज एंड गेम्स, हाथ से बने कागज के उत्पाद एवं स्टेशनरी आदि उत्पाद प्रदर्शित किये गये हैं।
[caption id="attachment_37776" align="alignnone" width="1200"] Largest handicraft fair begins in Greater Noida[/caption]