Greater Noida News : कुश मिश्रा ने पीसीएस परीक्षा उत्तीर्ण की
Kush Mishra
भारत
RP Raghuvanshi
20 Oct 2022 06:04 PM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा। ग्रेटर नोएडा के सेक्टर डेल्टा-2 में रहने वाले कुश मिश्रा ने उप्र लोकसेवा आयोग-2021 (पीसीएस) की परीक्षा उत्तीर्ण कर ली है। कुश के पिता प्रेमप्रकाश मिश्रा ग्रेटर नोएडा प्राधिकरण में परियोजना विभाग में प्रबंधक के पद पर कार्यरत हैं। वे मूलतः बस्ती जनपद के रहने वाले हैं।
Greater Noida News :
उनके पिता प्रेम प्रकाश मिश्रा ने बताया कि कुश बचपन से ही काफी मेहनती तथा कुशाग्र छात्र रहा है। पीसीएस के लिए वह काफी दिनों से तैयारी कर रहा था। अंततः परीक्षा उत्तीर्ण करके उसने परिवार, क्षेत्र तथा खानदान का नाम रोशन किया है। कुश की इस सफलता से परिवार में खुशी का माहौल है तथा बधाई देने वालों का तांता लगा हुआ है।