Noida News: Married woman committed suicide by hanging
भारत
RP Raghuvanshi
30 Nov 2025 09:44 AM
Noida News : नोएडा । कुलेसरा गांव में रहने वाले एक युवक ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवक पिछले कुछ समय से बेरोजगार होने के कारण मानसिक रूप से परेशान चल रहा था।
मूल रूप से सुल्तानपुर निवासी निखिल पुत्र रामपाल कुलेसरा गांव में अपनी पत्नी के साथ किराए पर रह रहा था। बीती शाम उसकी पत्नी किसी काम से बाहर गई थी। कुछ समय बाद जब वह वापस लौटी तो उसे निखिल फांसी के फंदे पर लटका हुआ मिला। पड़ोसियों की मदद से निखिल की पत्नियों से उसे लेकर भंगेल स्थित सीएचसी पहुंची जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची थाना ईकोटेक 3 पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर उसे पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी पवन कुमार ने बताया कि प्रारंभिक जांच में पता चला है कि निखिल पिछले कुछ समय से बेरोजगार चल रहा था। वह सूरजपुर में एक रेस्टोरेंट खोलने की तैयारी में था। आर्थिक परेशानी के कारण वह रेस्टोरेंट नहीं खोल पा रहा था। उन्होंने आशंका जताई कि संभवत बेरोजगारी के कारण ही निखिल ने आत्महत्या की है।