Stock मार्केट: शेयर बाजार की शुरुआत में हुई उछाल, सेंसेक्स में 237 अंक की हुई बढ़त
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 02:23 AM
मुंबई: घरेलू शेयर मार्केट ने सकारात्मक वैश्विक संकेतों के बीच देखा जाए तो आज सधी हुई शुरुआत हो चुकी है। बीएसई का सेंसेक्स पिछले बंद के मुकाबले सोमवार को 237.77 अंक (0.39 फीसदी) बढ़ने के बाद 61,188 पर खुला. वहीं, 50 शेयरों वाले निफ्टी ने 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार शुरु हो गया था। यह 94.60 अंक उछलकर 18211.75 के स्तर पर खुल गया था।
सेंसेक्स 340 अंकों (0.56 फीसदी) से अधिक उछलकर 61298 और निफ्टी 106 अंक (0.58 फीसदी) बढ़कर 18220 से ऊपर पहुंच गया है। बाजार जानकारों का मानना है कि आज बाजार में तेजी का रुख बने रहने की संभावना है। निफ्टी अगर नीचे और लुढ़कता भी जाता है तो उसे 18000 के आसपास जबरदस्त समर्थन मिलने की उम्मीद लगाई जा रही है।
कौन से शेयरों में हुआ सबसे ज्यादा मुनाफा
शुरुआती कारोबार में निफ्टी 50 पर अडानी एंटरप्राइजेज (6.56 फीसदी) सर्वाधिक तेजी से कमाई कराने वाला शेयर देखने को मिल रहा है। इसके बाद हिंडाल्को (4.80 फीसदी), बाजाज फिनसर्व (4.48 फीसदी), जेएसडब्लूय स्टील (3.29 फीसदी) और अडानी पोर्ट्स (2.99 फीसदी) शुरुआती कारोबार के 5 टॉप गेनर्स में मौजूद है।
हीरो मोटोकॉर्प फिलहाल 1.83 फीसदी नीचे हो चुका है। इसके बाद डॉक्टर रेड्डीज (1.52 फीसदी), सिप्ला (1.47 फीसदी), हिन्दुस्तान यूनिलीवर (1.03 फीसदी) और डीवी लैब (1.02) आज निवेशकों का सर्वाधिक नुकसान करा देखने को मिल रहा है। गौरतलब है कि आज ही डीवी लैब के तिमाही नतीजे भी जारी होने जा रहा है।