Jewar Airport : ग्रेटर नोएडा के पास जेवर में बन रहे जेवर एयरपोर्ट (Jewar Airport ) से जुड़ी एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जेवर में बन रहे जेवर एयरपोर्ट (Noida International Airport) को नागर विमानन मंत्रालय एवं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय तथा सुरक्षा एजेंसियों के निर्देश के बाद रेड जोन (नो ड्रोन फ्लाई जोन) घोषित कर दिया गया है। यह कदम जेवर एयरपोर्ट की सुरक्षा को लेकर उठाया गया है।
नोएडा कमिश्नरेट के एडीसीपी मनीष कुमार मिश्र ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रेटर नोएडा के पास जेवर में बन रहे जेवर एयरपोर्ट को पिछले वर्ष रेड जोन घोषित किया गया है। नागर विमानन मंत्रालय एवं नागरिक उड्डयन महानिदेशालय तथा सुरक्षा एजेंसियों के निर्देशानुसार नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (जेवर) को रेड जोन (नो ड्रोन फ्लाई जोन) घोषित किया गया है। उन्होंने बताया कि आम जन को यह सुझाव और चेतावनी जारी की जा रही है कि नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के ऊपर एवं आसपास के क्षेत्र में ड्रोन या किसी भी प्रकार के अनमैन्ड एरियल व्हीकल (यूएवी) उड़ाने पर पूर्णत: प्रतिबंध लगाया गया है।
यह प्रतिबंध एयरपोर्ट की सुरक्षा एवं वायु क्षेत्र की निगरानी को ध्यान में रखते हुए लागू किया गया है। इस क्षेत्र में बिना अनुमति के ड्रोन उड़ाना भारतीय विमानपत्तन प्राधिकरण अधिनियम, 1934 और यूएवी संचालन के नियमों के अंतर्गत दंडनीय अपराध होगा। उन्होंने बताया कि यदि कोई भी व्यक्ति, संस्था या समूह जो इस निर्देश का उल्लंघन करता हुआ पाया जाएगा, उसके विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की जाएगी। इसलिए उम्मीद की जाती है कि जेवर एयरपोर्ट के आसपास निर्धारित किए गए नियमों का उल्लंघन नहीं किया जाएगा। उल्लंघन करने वाले पर सख्त कार्र्यवाही होगी।
अवैध निर्माण पर पहले ही लगी है रोक
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश के ग्रेटर नोएडा शहर के पास जेवर में निर्माणाधीन नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट (Jewar Airport ) को लेकर पहले भी कई सख्त कदम उठाए गए हैं। जिला प्रशासन ने एयरपोर्ट के आसपास के गांवों में हो रहे अवैध निर्माणों की पहचान की है और उन्हें हटाने के लिए डिमोलिशन ऑर्डर जारी किए थे। जेवर एयरपोर्ट Jewar Airport के पास अवैध निर्माण करने वालों पर यमुना विकास प्राधिकरण (Yamuna Development Authority) व जिला प्रशासन सख्त कदम उठा रहा है। Jewar Airport :ग्रेटरनोएडा– नोएडाकीखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएचेतनामंचसेजुड़ेरहें।देश–दुनियाकीलेटेस्टखबरोंसेअपडेटरहनेकेलिएहमेंफेसबुकपरलाइककरेंयाट्विटरपरफॉलोकरें।