
Greater Noida : ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित देविका गोल्ड होम्स सोसायटी में स्टेट मैनेजर यतेंद्र ठाकुर की घोर लापरवाही और उपेक्षाओं के कारण समस्याएं दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। रविवार से हाउस कीपिंग स्टाफ कई महीने से सैलरी न मिलने के कारण हड़ताल पर चला गया है, जिससे सोसाइटी में जहां तहां कूड़े का ढेर लगा हुआ है।
आपको बता दें कि मंगलवार और बुधवार को होली का पर्व मनाया जाएगा, ऐसे में हाउस कीपिंग स्टाफ के हड़ताल पर चले जाने के कारण सोसायटी वासियों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
[caption id="attachment_72553" align="alignnone" width="750"]
Greater Noida[/caption]
सोसायटी के लोगों का कहना है कि संक्रामक बीमारियों का खतरा और बढ़ गया। यहां के निवासी परेशान और भयभीत हैं। पीछे भी सोसायटी में गार्ड हड़ताल पर चले गए थे। सुरक्षा की व्यवस्था अभी भी पटरी पर नहीं है। लोग वैसे ही असुरक्षित महसूस कर रहे थे कि अब गंदगी फैलने से बीमारी का खतरा भी मंडराने लगा है।अथॉरिटी भी सुन नहीं रही ना ही कोई कार्यवाही कर रही है
सोसायटी निवासी प्रवीन सिंह, आशीष कुलकर्णी, मुकुल मिश्रा, आनंद सिंह आदि ने बताया कि स्टेट मैनेजर सोसायटी में नहीं आते हैं। मेंटेनेंस ऑफिस में कोई स्टाफ नहीं रहता है, जिस कारण वह किसी को भी अपनी समस्याएं नहीं बता पा रहे हैं। उनका कहना है कि बिल्डर हम लोगों से नियमित पैसा ले रहा है, लेकिन आगे स्टाफ को पैसे नहीं देता, इसलिए भारी समस्या उत्पन्न ही रही है। यही हाल रहा तो सोसायटी के लोग बड़ा आंदोलन करने को बाध्य होंगे।