
सार
ग्रेटर नोएडा क्षेत्र के जारचा में स्थापित NTPC दादरी के किसान आंदोलन में एक बड़ा मोड़ आ गया है। इस आंदोलन की अगुवाई करने वाले किसान नेता की नई घोषणा ने 8 महीने से चल रहे आंदोलन की पूरी दिशा ही बदल दी है। आपको बताते हैं कि कौन है यह किसान नेता और क्या है उनकी घोषणा।
विस्तार
Greater Noida : जैसा कि हम पहले भी बता चुके है कि यूपी के ग्रेटर नोएडा में बिजली उत्पादन करने वाली वाली कंपनी नेशनल थर्मल पॉवर कॉरपोरेशन (NTPC) का दादरी प्लांट है। इस प्लांट को लगाते समय दर्जनों गांवों के किसानों की जमीन का अधिग्रहण किया गया था। किसानों की जमीन लेते समय उनसे NTPC के अधिकारियों ने ग्रामीण विकास, रोजगार, शिक्षा एवं स्वास्थ्य के ढेर सारे वायदे किए थे।
किसानों का आरोप है कि उनसे किए गए वायदे आज तक पूरे नहीं हुए हैं। इन्हीं वायदों को पूरा कराने के मकसद से किसान 8 महीने पहले से NTPC के खिलाफ आंदोलन चला रहे हैं। इस आंदोलन का नेतृत्व उत्तर प्रदेश के किसान नेता सुखबीर खलीफा कर रहे हैं। बुधवार 26 जुलाई 2023 को आंदोलन को लेकर सुखबीर खलीफा ने आंदोलन में मौजूद मां की कसम खाकर बड़ी घोषणा कर दी है।
Greater Noida News : किसान नेता सुखबीर खलीफा ने एनटीपीसी (NTPC) दादरी क्षेत्र के रसूलपुर में एक बैठक के दौरान बड़ी बात कही है। उन्होंने कहा कि 30 जुलाई को किसान महापंचायत की जाएगी। इस महापंचायत में उनका संगठन आर पार की लड़ाई का ऐलान करेगा। किसान अपना हिसाब पूरा करेंगे।
उन्होंने बड़ी संख्या में मौजूद महिलाओं के सामने कसम खाते हुए कहा कि हम ''मातृशक्ति'' की कसम खाते हैं कि एनटीपीसी (NTPC) के बेईमान अफसरों से अपना पूरा हिसाब लेकर रहेंगे। इस बैठक में किसान आंदोलन का संचालन कर रही सभी कर्मचारी संगठनों के प्रतिनिधि मौजूद थे।
बैठक में रिकार्ड किया गया एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। वीडियो में किसान नेता सुखबीर खलीफा मां की कसम खाकर बेईमान व मक्कार अधिकारियों से अपना ''हिसाब'' मांगते हुए साफ साफ सुने जा सकते हैं। आप भी देखें पूरा वीडियो ...
https://twitter.com/ManchChetna/status/1684427215424098306?t=lnkoG9hPGWye-XuXdV5V6g&s=08