विज्ञापन
आयोजन का मकसद स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेते हुए छात्रों में स्वदेशी भावना, आत्मनिर्भरता, अनुशासन, फिटनेस, टीमवर्क और राष्ट्रीय एकता की सोच को मजबूत करना रहा।

Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा में राष्ट्रीय युवा दिवस के अवसर पर ग्रेटर नोएडा स्थित गवर्नमेंट इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (GIMS) में स्वदेशी के लिए दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का नेतृत्व संस्थान के निदेशक डॉ. (ब्रिगेडियर) राकेश कुमार गुप्ता के मार्गदर्शन में हुआ। आयोजन का मकसद स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरणा लेते हुए छात्रों में स्वदेशी भावना, आत्मनिर्भरता, अनुशासन, फिटनेस, टीमवर्क और राष्ट्रीय एकता की सोच को मजबूत करना रहा।
कार्यक्रम का शुभारंभ डॉ. रंजना वर्मा (डीन परीक्षा) ने हरी झंडी दिखाकर किया। ग्रेटर नोएडा स्थित जीआईएमएस के अकादमिक ब्लॉक परिसर में आयोजित 2 किलोमीटर की इस रन में नर्सिंग कॉलेज और पैरामेडिकल साइंसेज के विद्यार्थियों ने जोश के साथ भाग लिया। दौड़ के हर कदम के साथ फिटनेस का संदेश तो गूंजा ही, साथ ही स्वदेशी अपनाने की प्रेरणा भी युवाओं में साफ झलकती रही।
इस मौके पर डॉ. शिवानी कलहान (विभाग- पैथोलॉजी, जीआईएमएस अस्पताल), डॉ. मनीषा सिंह (प्रिंसिपल, इंस्टीट्यूट ऑफ पैरामेडिकल साइंस), डॉ. नीतू भदोरिया (प्रिंसिपल, कॉलेज ऑफ नर्सिंग) सहित जीआईएमएस की फैकल्टी मौजूद रही। कार्यक्रम के समापन पर छात्रों से अपील की गई कि वे ग्रेटर नोएडा जैसे तेजी से बढ़ते शैक्षणिक केंद्र में पढ़ाई के साथ-साथ स्वदेशी उत्पादों को प्राथमिकता दें और अपने दैनिक जीवन में विवेकानंद के अनुशासन व आत्मबल के सिद्धांतों को अपनाकर आत्मनिर्भर भारत के निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाएं। Greater Noida News
विज्ञापन