ग्रेटर नोएडा में रास्ता न देने पर दो पक्षों में मारपीट, कई घायल
भारत
चेतना मंच
30 Nov 2025 02:14 AM
ग्रेटर नोएडा में प्लॉट के सामने रास्ता न देने पर दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। मारपीट में कई लोग घायल हो गए। थाना रबूपुरा पुलिस ने दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया है। ग्राम कानपुर निवासी रणवीर सिंह व उमेश सिंह ने एक-दूसरे के खिलाफ घर में घुसकर गाली गलौज, मारपीट तथा महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में मुकदमा दर्ज कराया है। उमेश सिंह ने दर्ज कराई रिपोर्ट में बताया कि 6 अक्टूबर को रणबीर, उसका बेटा जोगेंद्र, सोमवीर व अशोक उसके घर आए और गाली-गलौज करने लगे। Greater Noida News
उसकी पत्नी जब उसे बचाने आई तो आरोपियों ने उसके साथ भी मारपीट की और अश्लील हरकत की। उमेद सिंह ने पुलिस को बताया कि उन्होंने रणबीर से 10 वर्ष पहले प्लॉट खरीदा था इस प्लॉट को वापस लेने के लिए ही रणवीर ने उसके साथ मारपीट की आप है कि इस दौरान रणबीर के बेटे ने अवैध हथियार से गोली भी चलाई।
वहीं दूसरे पक्ष रणबीर ने आरोप लगाया है कि उम्मीद, गगन, नितिन, सतीश, शिवम, लकी जबरन उसके घर में घुस आए और तोडफ़ोड़ शुरू कर दी यह सभी लोग प्लॉट के सामने से रास्ता मांग रहे थे। थाना प्रभारी सुजीत उपाध्याय ने बताया कि दोनों पक्षों के बीच प्लॉट के सामने रास्ता दिए जाने को लेकर विवाद चल रहा है रणबीर ने कुछ समय पूर्व अपना प्लॉट भेजा था जिस व्यक्ति को प्लॉट बचा था अब वह उसमें रास्ता मांग रहा है इसको लेकर ही दोनों पक्षों के बीच विवाद हुआ है। दोनों पक्षों की शिकायत पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है और जांच की जा रही है। Greater Noida News