ग्रेटर नोएडा स्थित दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यमुना एक्सप्रेसवे के पास गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय की 19 वर्षीय छात्रा अलका की सड़क हादसे में मौत हो गई। बता दे कि सोमवार की शाम, ग्रेटर नोएडा के दनकौर कोतवाली क्षेत्र में यमुना एक्सप्रेसवे के पास तेज रफ्तार कार ने अलका की स्कूटी को टक्कर मार दी। यह हादसा इतना भीषण था कि स्कूटी के परखच्चे उड़ गए और छात्रा गंभीर रूप से घायल हो गई। Greater Noida News
सूत्रों के अनुसार, अलका सोमवार को गौतमबुद्ध विश्वविद्यालय में पढ़ाई कर रही थी और स्कूटी से अपने गांव औरंगपुर लौट रही थी। जैसे ही वह एनआरआई सिटी के पास पहुंची, तेज रफ्तार कार ने लापरवाही से उसे टक्कर मार दी। इसके बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। घायल छात्रा को स्वजन ने अस्पताल में भर्ती कराया, लेकिन इलाज के दौरान मंगलवार को उसकी मौत हो गई।
पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और कार को अपने कब्जे में ले लिया है। पुलिस का कहना है कि स्वजन की शिकायत के आधार पर मामले की जांच की जा रही है और आरोपी चालक के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जाएगी। Greater Noida News
पुलिस ने मामले को गंभीरता से लिया है और कार की पहचान कर चालक के खिलाफ कार्रवाई करने का वादा किया है। इस हादसे ने क्षेत्र के लोगों को गहरे सदमे में डाल दिया है और दुर्घटना की जांच में तेजी लाने की मांग उठ रही है।Greater Noida News
यह हादसा एक बार फिर सड़क सुरक्षा के मुद्दे को सामने लाता है। तेज रफ्तार और लापरवाही से हो रहे सड़क हादसे न केवल वाहन चालकों के लिए, बल्कि पैदल चलने वालों और सवारियों के लिए भी जानलेवा साबित हो रहे हैं। स्थानीय प्रशासन और पुलिस से उम्मीद की जा रही है कि वे इस मुद्दे पर और सख्त कदम उठाएंगे। Greater Noida News