Noida यातायात पुलिस ने वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाए
Noida
नोएडा
RP Raghuvanshi
27 Nov 2025 02:13 AM
Noida पुलिस कमिश्नर गौतमबुद्धनगर लक्ष्मी सिंह के निर्देशन में यातायात पुलिस द्वारा लोगों को सड़क दुर्घटनाओं से बचाने एवं यातायात व्यवस्था को और अधिक बेहतर बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस उपायुक्त यातायात गणेश प्रसाद साहा के निर्देशन में यायायात पुलिसकर्मियों ने डीएनडी टोल पर लगे बैरिकेट्स व वाहनों पर रिफ्लेक्टिव टेप लगाएं।
Noida News
इस दौरान पुलिस उपायुक्त यातायात ने कहा कि आने वाले समय में सर्दी की वजह से घना कोहरा पड़ेगा जिस कारण दुर्घटनाओं की संभावनाएं ज्यादा हैं। वाहनों पर अगर रिफ्लेक्टिव टेप लगी होगी तो वाहन कोहरे में दूर से ही दिखाई पड़ेंगे।
उन्होंने टोल के अधिकारियों/कर्मियों व यातायात कर्मियों को यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने तथा यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करते हुए मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत चालान किए जाने के निर्देश दिए।