ग्रेटर नोएडा के GIMS में धरने पर बैठा नर्सिंग स्टाफ,अस्पताल प्रबंधन पर वादे से मुकरने का आरोप
Greater Noida News
भारत
चेतना मंच
27 Nov 2025 02:58 AM
Greater Noida News : ग्रेटर नोएडा के नामी अस्पताल में सोमवार सुबह नर्सिंग स्टाफ धरने प्रदर्शन पर बैठ गया। नर्सिंग स्टाफ कर्मचारियों ने काली पट्टी बांधकर अस्पताल प्रबंधन का विरोध किया। कोरोना काल से अस्पताल में तैनात नर्सिंग स्टाफ ने परमानेंट नौकरी की मांग को लेकर जमकर हंगामा किया और अस्पताल प्रबंधन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन पर अपने वादो से मुकरने का आरोप लगाया है।
https://twitter.com/i/status/1713856005501751577
परमानेंट स्टॉफ के लिए निकाली जा रही भर्ती
दरअसल ग्रेटर नोएडा स्थित GIMS अस्पताल में सोमवार सुबह 8 बजे अस्पताल का नर्सिंग स्टाफ धरने पर बैठ गया। जब इस बारे में कर्मचारियों से बात की गई तो उन्होंने बताया कि कोरोना काल में उन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर लोगों की जान बचाई थी। लेकिन अभी तक अस्पताल प्रबंधक द्वारा उन्हें परमानेंट नहीं किया गया है। जबकि परमानेंट स्टाफ के लिए वैकेंसी निकली जा रही हैं। यह सरासर नाइंसाफी है जिसे हम बर्दाश्त नहीं करेंगे।
अपनी बातों से मुकर गया अस्पताल प्रबंधन
उन्होंने बताया कि अस्पताल के डायरेक्टर राकेश गुप्ता ने नर्सिंग स्टाफ से वादा किया था कि कोरोना कल के बाद उनकी 25% तनख्वाह बढ़ा दी जाएगी लेकिन अभी तक हमारे पगार में कोई भी इजाफा नहीं हुआ है। जब इस बारे में अस्पताल के डायरेक्टर राकेश गुप्ता से बात की गई तो वह अपनी बातों से मुकर गए। जिसको लेकर कर्मचारियों द्वारा जमकर हंगामा किया गया । कर्मचारियों ने अस्पताल प्रबंधन पर अनदेखी करने का आरोप लगाया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस अस्पताल में पहुंच गई। पुलिस द्वारा काफी मशक्कत के बाद कर्मचारियों को समझा कर शांत कराया गया।
देशविदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।