दुर्घटना में तीन छात्रों की दर्दनाक मौत से मातम
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:10 AM
ग्रेटर
नोएडा
में
बुलेट
बाइक
पर
सवार
होकर
खाना
खाने
के
लिए
जा
रहे
तीन
छात्रों
की
पानी
के
टैंकर
से
टकराकर
दर्दनाक
मौत
हो
गई।
हादसे
में
हुई
तीन
छात्रों
की
मौत
के
बाद
उनके
परिवार
में
मातम
पसर
गया
है।
जवान
बच्चों
की
हादसे
में
मौत
की
सूचना
मिलने
पर
परिजन
बेसुध
हो
गए।
इस
हादसे
के
कारण
नोएडा
,
ग्रेटर
नोएडा
से
लेकर
गाजियाबाद
,
बरेली
तथा
गाजीपुर
तक
मातम
फैला
हुआ
है।
Greater Noida News
सड़क हादसे ने ले ली तीन छात्रों की जान
ग्रेटर
नोएडा
स्थित
गौतमबुद्ध
यूनिवर्सिटी
में
पढ़ने
वाले
बीटेक
के
तीन
छात्र
कुश
,
स्वयं
सागर
तथा
समर्थ
पुंडीर
रविवार
शाम
को
बुलेट
बाइक
पर
सवार
होकर
खाना
खाने
के
लिए
जा
रहे
थे।
उनकी
बाइक
गे्रटर
नोएडा
क्षेत्र
के
चुहडपुर
गांव
के
पास
पौधों
में
पानी
देने
वाले
टैंकर
से
टकरा
गई।
इस
हादसे
में
तीनों
छात्र
गंभीर
रूप
से
घायल
हो
गए।
हादसे
की
जानकारी
मिलने
पर
ग्रेटर
नोएडा
के
थाना
बीटा
-2
पुलिस
ने
उन्हें
उपचार
के
लिए
अस्पताल
भिजवाया
जहां
चिकित्सकों
ने
स्वयं
सागर
और
कुश
को
मृत
घोषित
कर
दिया।
समर्थ
पुंडीर
को
गंभीर
अवस्था
में
एक
दूसरे
निजी
अस्पताल
के
लिए
रेफर
किया
गया
जहां
उसकी
भी
मौत
हो
गई।
हादसे
की
जानकारी
मिलने
पर
गौतमबुद्ध
यूनिवर्सिटी
के
छात्र
भी
बड़ी
संख्या
में
अस्पताल
पहुंच
गए।
तीन
छात्रों
की
मौत
से
सभी
छात्रों
की
आंखें
नम
थीं।
यह भी पढ़े: छठ-दीवाली से पहले रेलवे का तोहफा : यात्रियों की जेब पर बोझ होगा कम
ग्रेटर नोएडा पुलिस ने दी छात्रों के परिजनों को जानकारी
इस
दर्दनाक
हादसे
की
जानकारी
मृतक
छात्रों
के
परिवारों
को
किस
प्रकार
दी
जाए
ग्रेटर
नोएडा
पुलिस
के
सामने
यह
एक
बड़ा
चैलेंज
था।
भारी
मन
से
ग्रेटर
नोएडा
पुलिस
ने
छात्रों
के
परिजनों
को
फोन
पर
इस
दर्दनाक
हादसे
की
जानकारी
दी।
हादसे
में
जान
गंवाने
वाले
छात्रों
में
स्वयं
सागर
पंचवटी
कॉलोनी
गाजियाबाद
,
कुश
ग्राम
खुदुरा
जनपद
गाजीपुर
तथा
समर्थ
पुंडीर
सैटेलाइट
कॉलोनी
बरेली
का
रहने
वाला
था।
ग्रेटर
नोएडा
पुलिस
से
इस
दर्दनाक
हादसे
की
सूचना
मिलने
पर
छात्रों
के
परिवार
में
कोहराम
मच
गया
और
कई
सदस्य
बेसुध
हो
गए।
देर
रात्रि
सभी
छात्रों
के
परिजन
ग्रेटर
नोएडा
पहुंच
गए
और
पोस्टमार्टम
के
बाद
शवों
को
अंतिम
संस्कार
के
लिए
लेकर
रवाना
हो
गए।
दुर्घटना
में
तीन
छात्रों
की
मौत
के
बाद
गौतमबुद्ध
यूनिवर्सिटी
में
भी
मातम
पसरा
हुआ
है।
Greater Noida News
संबंधित खबरें
अगली खबर पढ़ें
संबंधित खबरें
चेतना दृष्टि