
Pune:[/caption]
दगड़ूसेठ हलवाई गणपति मंदिर में भगवान गणेश की 7.5 फीट ऊंची और 4 फीट चौड़ी प्रतिमा रखी गई है। इस प्रतिमा के केवल चेहरे पर ही 8 किलो सोने का काम किया गया है। इनका मुकुट 9 किलो से भी अधिक वजन का है ।यहां की प्रतिमा को हैवी सोने की ज्वेलरी से सजाया गया है और यह प्रतिमा सभी गणेश प्रतिमाओं मे बेहद खूबसूरत है । यह मंदिर वास्तुशास्त्र के लिहाज से बनाया गया है। मंदिर के मुख्य प्रवेश द्वार पर जय और विजय नामक दो प्रहरियों की संगमरमर की मूर्तियां स्थित की गई हैं। आज श्री गणेशजी के आशीर्वाद से ’श्रीमंत दगडूशेठ हलवाई सार्वजनिक गणपती ट्रस्ट’ ये एक समाज की अगुवाई करनेवाली समृद्ध संस्था बन चुकी है ।