दिवाली पार्टी में छा जाना है? ये 5 ट्रेडिशनल लुक्स आपको बनाएंगे ग्लैमरस क्वीन
भारत
चेतना मंच
15 Oct 2025 03:09 PM
दिवाली का त्योहार नजदीक है और साथ ही त्योहारों का फैशन प्लानिंग सीजन शुरू हो चुका है। ऑफिस पार्टी हो, दोस्तों के साथ गेट-टुगेदर या फैमिली फंक्शन हर कोई चाहता है कि उनका लुक सबसे हटकर और सबसे स्टाइलिश हो लेकिन सवाल ये उठता है कि आखिर ऐसा क्या पहनें जो ट्रेडिशनल और फैशनेबल दोनों लगे। अगर आप भी हैं इसी दुविधा में है तो फिक्र छोड़िए क्योंकि हम 5 ऐसे ट्रेंडिंग आउटफिट आइडियाज लाए हैं जो इस दिवाली पार्टी आपको फैशन क्वीन बना देंगे। Diwali Outfit Ideas 2025
सेक्विन साड़ी (Sequin Saree)
अगर दिवाली पार्टी में सबकी नजरों का केंद्र बनना चाहती हैं तो सेक्विन साड़ी बेस्ट ऑप्शन है। गोल्ड, सिल्वर या पेस्टल शेड्स में यह साड़ी ग्लैमर को नया लेवल देती है। स्लीवलेस ब्लाउज, सॉफ्ट कर्ल्स हेयरस्टाइल और स्टेटमेंट ईयररिंग्स के साथ लुक रेडी हो जाएगा। बस हाई हील्स और क्लच उठाइए और पार्टी में छा जाइए।
फ्लोरल अनारकली सूट (Floral Anarkali Suit)
अगर आप एलिगेंट और रॉयल लुक चाहती हैं तो फ्लोरल प्रिंटेड अनारकली सूट ट्राई करें। पेस्टल या रिच टोन जैसे रॉयल ब्लू या एमराल्ड ग्रीन में ये लुक बेहद ग्रेसफुल लगेगा। बालों में बन, झुमके और ट्रेडिशनल बैंगल्स के साथ आप बिल्कुल रॉयल दिखेंगी।
शरारा सेट (Sharara Set)
शरारा आउटफिट इन दिनों पार्टी फैशन का सबसे ट्रेंडिंग ऑप्शन है। मिरर वर्क या गोटा पट्टी वाला शरारा सेट चुनें और स्टाइल को नई ऊंचाई दें। मिड-पार्टेड हेयर और मांगटीका के साथ इस लुक में आप किसी रॉयल फैशन शो की शोस्टॉपर लगेंगी।
जैकेट लहंगा (Jacket Lehenga)
अगर चाहती हैं कुछ हटकर और एक्सपेरिमेंटल तो जैकेट लहंगा लाजवाब ऑप्शन है। कंट्रास्ट या मैचिंग लॉन्ग जैकेट के साथ लहंगा आपको मॉडर्न फ्यूजन लुक देगा। हल्का मेकअप और ऑक्सीडाइज्ड ज्वेलरी इस लुक को एक earthy ग्लैमर देगी।
बनारसी कुर्ता और प्लाजो (Banarasi Kurta and Palazzo)
अगर आप सिंपल लेकिन क्लासी लुक चाहती हैं तो बनारसी कुर्ता और प्लाजो का कॉम्बो चुनें। यह आउटफिट आरामदायक भी है और रिच ट्रेडिशनल वाइब भी देता है। इसके साथ बनारसी दुपट्टा, ट्रेडिशनल जूती और एक प्यारी सी बिंदी लगाइए। बस आपका परफेक्ट दिवाली पार्टी लुक तैयार हो गया।
मेकअप में न्यूड टोन और हाईलाइटर से फेस्टिव ग्लो पाएं।
बालों में गजरा या हयर एक्सेसरी से ट्रेडिशनल टच दें।
जूतियों या ब्लॉक हील्स से स्टाइलिश और कम्फर्टेबल रहें। Diwali Outfit Ideas 2025