अगर आपको भी Smoking की गंदी आदत ने पूरी तरह से जकड़ लिया है और आप चाहकर भी इस जाल से आजाद नहीं हो पा रहे हैं तो यह आर्टिकल आपके बेहद काम आने वाली है। इसमें हमने स्मोकिंग से छुटकारा पाने के आसान और असरदार तरीके बताएं हैं जो आपकी सेहत, पैसे और जीवन को बेहतर बना सकते हैं।

सिगरेट पीने की आदत कई लोगों के लिए सिर्फ एक शौक नहीं बल्कि रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा बन जाती है। कई बार हम सोचते हैं, ‘कल से छोड़ दूंगा’ लेकिन वह कल कभी आता ही नहीं। सिगरेट से आपकी सेहत पर असर पड़ता है और आपकी जिंदगी धीरे-धीरे छोटी होती जाती है। अगर आप भी सिगरेट के आदी हैं और सिगरेट छोड़ना चाहते हैं तो यह आर्टिकल आपके लिए है। इसमें हम सरल और असरदार तरीके बताएंगे जिन्हें अपनाकर आप अपनी आदत पर काबू पा सकते हैं।
सिगरेट छोड़ने का सबसे पहला और महत्वपूर्ण कदम है अपने कारण को समझना। यह सुनकर थोड़ा अटपटा लग सकता है लेकिन जब तक आपके पास मजबूत कारण नहीं होगा आप सिगरेट छोड़ने के लिए पूरी तरह तैयार नहीं होंगे। आप एक कागज में कारण लिखें जैसे-अपने बच्चों के लिए, अपनी सेहत के लिए, पैसों की बचत के लिए, नौकरी और करियर के लिए और रोजाना पढ़ें। यह आपके इरादे को मजबूत बनाएगा और आपको सिगरेट छोड़ने में मदद करेगा।
हर किसी के लिए सिगरेट पीने के कुछ ट्रिगर होते हैं। जैसे-चाय या कॉफी के साथ सिगरेट पीना, टेंशन या स्ट्रेस को कम करने के लिए सिगरेट पीना। आपको सबसे पहले यह पहचानना होगा कि आपके ट्रिगर क्या हैं। जब भी आपको सिगरेट की तलब हो तो इन ट्रिगर्स से दूर रहें। इसके लिए आप खुद को व्यस्त रखें, बाहर टहलें या हल्की एक्सरसाइज करें, दोस्तों या परिवार से बात करें, गहरी सांस लें, पानी पिएं। इससे आपका मन भटकेगा और धीरे-धीरे सिगरेट छोड़ना आसान हो जाएगा।
अगर आप चाहकर भी सिगरेट नहीं छोड़ पा रहे हैं तो डॉक्टर की सलाह लेकर निकोटिन रिपलेसमेंट थेरेपी अपनाएं। इसमें निकोटिन टेबलेट या पैच का इस्तेमाल किया जाता है। यह आपकी लत को धीरे-धीरे कम करने में मदद करता है और सिगरेट छोड़ना आसान बनाता है।
सिगरेट छोड़ना अकेले करना मुश्किल हो सकता है। इसलिए अपने परिवार और दोस्तों से बात करें। जब आप उन्हें अपने निर्णय के बारे में बताते हैं तो वे आपको सपोर्ट और मोटिवेशन देंगे। यह आपका सफर आसान बनाएगा और आप अपनी आदत को जल्दी खत्म कर पाएंगे।
सबसे असरदार तरीका है खुद को चैलेंज देना। इसके लिए आप 21 दिन तक सिगरेट न पीने की कसम खाएं। इस दौरान आपकी लत धीरे-धीरे कमजोर होगी। 21 दिन बाद आप महसूस करेंगे कि आपकी तलब काफी कम हो गई है और आदत पर काबू पाना संभव हो गया है। याद रखें 21 दिन की लगातार कोशिश से आपकी आदत बदल सकती है और आप पूरी तरह सिगरेट छोड़ सकते हैं।