
भारत में चाय के शौकीन हर जगह मिल जाएंगे। कुछ लोग सुबह की शुरुआत एक प्याली चाय से करते हैं, तो कुछ दिन में चार-पाँच बार चाय का आनंद लेते हैं। हर किसी का अपना स्वाद होता है—किसी को हल्की चाय पसंद है, तो कोई मीठी चाय का दीवाना है। मगर चाय का असली स्वाद उसके बनाने के तरीके पर भी निर्भर करता है। कोई सिर्फ दूध के साथ बनाता है, तो कोई पानी और दूध का संतुलन करके चाय तैयार करता है। चाय बनाने में दूध की अहमियत किसी से छुपी नहीं है। यही वो इंग्रिडियंट है जो चाय को रंग, स्वाद और टेक्सचर देता है। लेकिन क्या आपने कभी सोचा है कि कच्चे दूध से बनी चाय और पके दूध से बनी चाय में क्या अंतर होता है? कौन सी चाय सच में ज्यादा स्वादिष्ट होती है? आइए, जानते हैं। How To Make Tasty Tea
दूध चाय को न सिर्फ रंग देता है बल्कि उसका टेक्सचर और स्वाद भी बेहतर बनाता है। घरों में अक्सर पका हुआ दूध इस्तेमाल होता है, जबकि कई चाय की दुकानों पर कच्चे दूध से भी चाय बनाई जाती है। तो सवाल उठता है—कच्चे दूध या पके दूध से बनी चाय ज्यादा टेस्टी होती है?
चाय का स्वाद सीधे तौर पर दूध के प्रकार पर निर्भर करता है। आजकल ज्यादातर लोग पैकेट वाले पाश्चुरीकृत दूध का इस्तेमाल करते हैं। घर में आने के बाद अक्सर इसे उबालकर और पानी मिलाकर चाय में इस्तेमाल किया जाता है। इस प्रक्रिया में दूध दो बार पकता है और पतला भी हो जाता है, जिससे टेक्सचर प्रभावित होता है। वहीं, अगर आप पैकेट वाले दूध को दोबारा न उबालें, तो इसका गाढ़ा टेक्सचर बरकरार रहता है। इस तरह से बनी चाय का रंग, स्वाद और क्रीमीपन बेहतर होता है। यानी, पका हुआ दूध सही तरीके से इस्तेमाल किया जाए तो चाय असली टेस्टी बनती है।
सिर्फ दूध का चुनाव ही काफी नहीं। ब्रिटिश स्टैंडर्ड इंस्टिट्यूशन (BSI) के अनुसार, चाय बनाने के लिए दो बर्तन इस्तेमाल करें—एक में दूध उबालें और दूसरे में पानी। पानी में चायपत्ती और थोड़ी चीनी डालकर उबालें। आप चाहें तो अदरक, लौंग या इलायची भी डाल सकते हैं। फिर उबलते दूध को इसमें मिलाएं और तुरंत छान लें। ध्यान रखें, दूध और चाय को लंबे समय तक उबालना सही नहीं।
चाय सिर्फ स्वाद ही नहीं, बल्कि स्वास्थ्य के लिए भी फायदेमंद होती है। ब्लैक टी में एंटीऑक्सीडेंट्स होते हैं, जो दिल और ब्लड शुगर को नियंत्रित करने में मदद करते हैं। ग्रीन टी वजन नियंत्रण में सहायक है। वहीं, माचा टी न्यूट्रिशन से भरपूर होती है और शरीर के लिए कई तरह के फायदे देती है। हर चाय का अपना तरीका और विशेषता है। तो अगली बार जब आप चाय बनाएं, दूध और बनाने के तरीके पर ध्यान दें—सिर्फ सही दूध ही नहीं, सही तरीका भी आपकी चाय को असली टेस्टी बना सकता है। How To Make Tasty Te