Adani Scam : जेपीसी के बिना सामने नहीं आएगी अडाणी की सच्चाई : जयराम रमेश
Adani's truth will not come out without JPC: Jairam Ramesh
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 02:17 AM
नई दिल्ली। कांग्रेस ने कहा कि संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) की जांच से ही अडाणी समूह से जुड़े घोटाले की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है। पार्टी महासचिव जयराम रमेश ने उस खबर का हवाला दिया, जिसमें यह आरोप लगाया गया है कि मामले पर लीपापोती का प्रयास किया जा रहा है।
एलआईसी के पॉलिसीधारकों का बहुत नुकसान
कांग्रेस का आरोप रहा है कि भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) पॉलिसीधारकों के पैसे अडाणी समूह में निवेश किए गए हैं। हिंडेनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट आने के बाद से लोगों का बहुत नुकसान हो चुका है। अडाणी समूह ने हिंडनबर्ग रिसर्च की रिपोर्ट में लगाए गए आरोपों को खारिज किया था।
‘मोदानी घोटाले’ के लिए जेपीसी जरूरी
कांग्रेस के मीडिया प्रभारी जयराम रमेश ने ट्वीट कर कहा कि इस मामले में जेपीसी जांच की जरूरत है। इसके जरिये ही ‘मोदानी घोटाले’ की पूरी सच्चाई सामने आ सकती है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।