
AIIMS Recruitment 2022 : भारत के प्रमुख चिकित्सा, चिकित्सीय शिक्षा संस्थान अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान, (AIIMS Recruitment 2022) देवघर ने 120 फैकल्टी (ग्रुप ए) पदों के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं। इन पदों के लिए 37400 से 67000 प्रति माह का वेतन दिया जाएगा। आवेदन कैसे करना है, इसके लिए पढ़े, ये खास खबर...
प्रोफेसर: 28 पद
अतिरिक्त प्रोफेसर: 23 पद एसोसिएट प्रोफेसर: 24 पद असिस्टेंट प्रोफेसर: 45 पद
AIIMS Recruitment 2022: वेतनमान
प्रोफेसर: PB-4 (37,400-67,000 रुपए) अतिरिक्त प्रोफेसर: PB-4 (37,400-67,000 रुपए) एसोसिएट प्रोफेसर: PB-4 (37,000-67,000 रुपए) सहायक प्रोफेसर: PB-3 (15,600-39,100 रुपए)
चयन प्रक्रिया इन पदों के लिए उम्मीदवारों का चयन इंटरव्यू के आधार पर होगा। चयन प्रक्रिया में प्रकाशन, अकादमिक पुरस्कार और शोध पत्र, सम्मेलनों में प्रस्तुतिकरण और साक्षात्कार में प्रदर्शन सहित अकादमिक, शोध साख की समीक्षा शामिल होगी। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार आधिकारिक अधिसूचना को पढ़ सकते हैं।
आवेदन शुल्क
सामान्य और ओबीसी आवेदकों को 1500 रुपए का आवेदन शुल्क जमा करना होगा। इसके अलावा एससी/एसटी/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1200 रुपए और पीडब्ल्यूडी उम्मीदवारों को कोई शुल्क नहीं देना होगा। वहीं, यूआर सीट के लिए आवेदन करने वाले अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति/ईडब्ल्यूएस उम्मीदवारों को 1500 रुपए का भुगतान करना होगा। एक बार भुगतान किया गया आवेदन शुल्क किसी भी परिस्थिति में वापस नहीं किया जाएगा।
आवेदन करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट लिंक- aiimsdeoghar.edu.in