Assam के कार्बी आंगलोंग से मिला हथियार व बारूद का जखीरा
Explosive substance is found
भारत
RP Raghuvanshi
17 Mar 2023 02:08 AM
भारत
RP Raghuvanshi
17 Mar 2023 02:08 AM
पुलिस के द्वारा की गयी छापेमारी में Assam के कार्बी आंगलोंग में जमीन के अंदर से बड़ी मात्रा में मिले हथियार एवं बारूद को देख कर खुद पुलिस भी हैरान रह गयी। प्राप्त जानकारी के अनुसार पुलिस के द्वारा डोकमोका के लैंगहिन क्षेत्र में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था और उसी दौरान पुलिस को छापेमारी में काफी संख्या में हथियार और बम आदि प्राप्त हुए।
Assam
इतनी बड़ी संख्या में हथियारों को देख कर पुलिस व अन्य अधिकारी हतप्रभ हैं। वे अनुमान लगा रहे हैं कि ये हथियार शायद विद्रोही समूह के लोगों ने यहाँ एकत्र करके रखे होंगे। फिलहाल पुलिस इतनी बड़ी मात्रा में हथियार और गोला बारूद आदि को छुपाने के मकसद को पता कर रही है। आपको बता दें कि प्राप्त हथियारों में एके -47 राइफल, 9 एमएम पिस्तौल, 0.32 एमएम पिस्तौल, कार्बाइन, 9 एमएम की गोलियां और मैगजीन आदि शामिल हैं।
कब्जे में लिए गए हथियार
Assam में पुलिस के द्वारा बरामद किये गए इन हथियारों और गोला बारूद को कब्जे में ले लिया गया है एवं जांच भी शुरू कर दी गयी है। पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि जिले में किसी भी चरमपंथी संगठन के होने की खबर नहीं है और ऐसे में यह अनुमान लगाना थोड़ा मुश्किल है कि यह हथियारों एवं गोला बारूद का जखीरा किस समूह का है?
Assam के कार्बी आंगलोंग के पुलिस अधीक्षक (एसपी) संजीब कुमार सैकिया ने जानकारी दी कि उनकी टीम ने एक गुप्त सूचना के आधार पर डोकामोका क्षेत्र में तलाशी अभियान के समय उन्हें यह प्राप्त हुआ है। और पूरी छानबीन के बाद ही वे इस बात की पुष्टि कर सकेंगे कि इतनी बड़ी मात्रा में हथियार यहाँ कैसे पहुंचे।
इससे पहले मिजोरम से भी दो लोगों के पास से चीन निर्मित एके राइफल और एक मैगजीन बरामद की थी और उन पर शस्त्र अधिनियम और भारतीय दंड संहिता (आईपीसी) की धारा 25(1ए), 25(1एए), और 120बी के तहत मामला दर्ज करके जांच भी की जा रही है।