
विधानसभा चुनाव 2023 : नई दिल्ली। राजस्थान, मध्य प्रदेश समेत भारत के पांच राज्यों में आगामी दिनों में होने वाले विधानसभा चुनाव 2023 की घोषणा सोमवार की दोपहर तक कर दी जाएगी। इसके लिए भारत के निर्वाचन आयोग ने बाकायदा एक संवाददाता सम्मेलन बुलाया है।
आपको बता दें कि राजस्थान, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, मिजोरम और तेलंगाना में इसी साल विधानसभा चुनाव होने हैं। इन पांचों राज्यों की सरकार कार्यकाल इसी साल समाप्त हो रहा है। देश के इन सभी पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव 2023 कराए जाने के लिए भारतीय निर्वाचन आयोग ने अपनी ओर से तैयारी पूर्ण कर ली है। सोमवार की दोपहर सभी पांचों राज्यों में विधानसभा चुनाव की तरीखों का ऐलान करने के लिए निर्वाचन आयोग ने प्रेसवार्ता बुलाई है।
भारतीय निर्वान आयोग के संयुक्त निदेशक (मीडिया) अनुज चंदक की ओर से सभी मीडिया हाउस को प्रेसवार्ता के लिए निमंत्रण पत्र भेजा गया है। रंगभवन आडोटोरियम, आकाशवाणी दिल्ली में आयोजित इस प्रेसवार्ता में पांच राज्यों में चुनाव कार्यक्रम की घोषणा की जाएगी।