Big News : क्या 30 अप्रैल को हो जाएगी सलमान की हत्या!
Will Salman be killed on April 30!
भारत
चेतना मंच
11 Apr 2023 04:54 PM
मुंबई। अभिनेता सलमान खान को एक बार फिर जान से मारने की धमकी मिली है। सलमान को इस बार मारने की तारीख तक का एलान कर दिया गया है। इस बात की जानकारी मुंबई पुलिस ने दी है।
राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले रोकी भाई ने दी है धमकी
पुलिस ने बताया कि बीते दिन नियंत्रण कक्ष में एक कॉल आई, जिसमें राजस्थान के जोधपुर के रहने वाले रोकी भाई ने ये धमकी दी है। धमकी में कहा गया कि वो 30 अप्रैल को अभिनेता सलमान को मार देगा। मुंबई पुलिस आगे की जांच कर रही है।
सलमान खान को धमकी मिलने की जानकारी होने के बाद पुलिस ने उनकी सुरक्षा और पुख्ता कर दी है। इससे पहले भी सलमान को जान से मारने की धमकी मिली थी। उसके बाद से ही उनकी सुरक्षा बढ़ा दी गई थी। इस बार तो हत्या की तारीख का ऐलान होने से पुलिस के हाथ पांव फूले हुए हैं। माना जा रहा है इस बार भी यह सिर्फ शरारत ही है।
देश विदेशकी खबरों से अपडेट रहने लिएचेतना मंचके साथ जुड़े रहें।देश–दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमेंफेसबुकपर लाइक करें याट्विटरपर फॉलो करें।