Bigg Boss 16 Promo- पहली बार बिग बॉस खुद खेलेंगे गेम, जारी हुआ प्रोमो
भारत
चेतना मंच
12 Sep 2022 03:30 PM
Bigg Boss 16 Promo- कलर्स चैनल पर प्रसारित होने वाले सबसे दिलचस्प और विवादित रियलिटी शो बिग बॉस 16 का दर्शक बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहे थे। बिग बॉस के फैंस का इंतजार बहुत जल्द खत्म होने वाला है। आप सब को जानकर बड़ी खुशी होगी कि कलर्स टीवी द्वारा बिग बॉस 16 का प्रोमो (Bigg Boss 16 Promo) जारी कर दिया गया है। प्रोमो में बिग बॉस 16 हाउस की झलक देखने को मिली है।
जैसा कि मीडिया रिपोर्ट्स में पहले ही बताया गया था कि बिग बॉस का नया सीजन काफी अलग होने वाला है। प्रोमो को देखकर भी ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि इस सीजन में सब कुछ उल्टा पुल्टा होने वाला है। बिग बॉस 16 का प्रोमो (Bigg Boss 16 Promo) काफी दमदार और डरावना है। शो के होस्ट सुपरस्टार सलमान खान प्रोमो में बिग बॉस हाउस की डिटेल्स देते नजर आ रहे हैं। प्रोमो को देखकर यह भी प्रतीत हो रहा है कि इस सीजन में दर्शकों को बिग बॉस की झलक भी देखने को मिल सकती है। अभी तक दर्शकों ने सिर्फ बिग बॉस की आवाज सुनी है, लेकिन इस सीजन में बिग बॉस सामने आ सकते हैं।
प्रोमो वीडियो में आप शो के होस्ट सलमान खान (Bigg Boss Host Salman Khan) को यह कहते सुनेंगे कि - "15 साल से बिग बॉस ने सबका गेम देखा है। इस बार बिग बॉस अपना गेम दिखाएंगे। सुबह होगी पर आसमान में चांद दिखेगा, ग्रेविटी उड़ेगी हवा में, और घोड़ा चलेगा सीधी चाल। परछाई भी छोड़ेगी साथ, खेलेगी अपना खेल। क्योंकि इस बार बिग बॉस खुद खेलेंगे।" सलमान खान की इस डायलॉग से यह साफ है कि इस बार के सीजन में दर्शकों को काफी कुछ अलग देखने को मिलेगा।