
बिहार विधानसभा चुनाव से पहले महागठबंधन की सीटों की गुत्थी लगभग सुलझ गई है। सूत्रों के मुताबिक, देर रात तक चली बैठक में अधिकांश सीटों पर सहमति बन गई, लेकिन कुछ अहम सीटों पर विवाद अभी भी बरकरार है। राजद अध्यक्ष लालू यादव और कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व के बीच फोन पर हुई बातचीत ने कई अटके हुए मसलों को सुलझाने में मदद की है। Bihar Assembly Elections 2025
राजनीतिक विशेषज्ञों का कहना है कि अब महागठबंधन जल्द ही सीटों का औपचारिक ऐलान कर सकता है, जिससे चुनावी रणनीति पूरी तरह स्पष्ट हो जाएगी और समर के मैदान में दलों की चालों की तस्वीर जनता के सामने आएगी। Bihar Assembly Elections 2025
सूत्रों के मुताबिक, महागठबंधन में सीटें इस प्रकार बांटी जा सकती हैं:
आरजेडी: 135
कांग्रेस: 55
वीआईपी: 18
भाकपा माले: 20
सीपीआई: 6
सीपीएम: 4
जेएमएम: 2
आरएलजेपी: 2
आईपी गुप्ता: 1
कुछ सीटों पर घटक दलों के बीच उम्मीदवार एडजस्टमेंट का फार्मूला भी अपनाया जाएगा। वहीं, करीब 12 सीटों पर अभी भी मतभेद बरकरार हैं।
महागठबंधन के भीतर सीटों को लेकर अब भी संघर्ष जारी है। वीआईपी ने शेखपुरा, सिमरी-बख्तियारपुर, भभुआ, बड़हरा, महिषी और गौराबराम सीटों पर अपना दावा ठोका है, जबकि कांग्रेस ने आरजेडी की बायसी, बहादुरगंज और सहरसा सीटों पर नजर गड़ाई है। इसी बीच, आरजेडी ने भाकपा माले की घोसी और पालीगंज सीटों पर अधिकार जताया है। सीपीआई ने हरलाखी सीट को अपने खाते में दर्ज कराने की कोशिश की है, और जेएमएम के लिए कटोरिया और मनिहारी सीटें फाइनल होने की संभावना जताई जा रही है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि इन विवादित सीटों पर अंतिम सहमति अगले कुछ दिनों में बन सकती है, जिससे महागठबंधन की चुनावी तस्वीर पूरी तरह साफ हो जाएगी।
वहीं आरएलजेपी (RLJP) के नेता पशुपति पारस कुशेश्वरस्थान या वैशाली में सीट हासिल करने की मांग कर रहे हैं, जिसमें सूरजभान सिंह को समायोजित करने की शर्त भी शामिल है। राजनीतिक सूत्रों का कहना है कि इन विवादित सीटों पर सहमति बनते ही महागठबंधन 12 या 13 अक्टूबर को औपचारिक सीट बंटवारे की घोषणा कर सकता है। इस बीच, वीआईपी प्रमुख मुकेश सहनी शनिवार को तेजस्वी यादव के पोलो रोड स्थित आवास पर लंबी रणनीतिक बैठक करने पहुंचे, जिससे गठबंधन के भीतर सीटों के आखिरी समीकरण को लेकर कयासों का बाजार गर्म हो गया है। Bihar Assembly Elections 2025
वहीं एनडीए में भी सीटों के बंटवारे को लेकर मंथन जारी है। दिल्ली में आज गठबंधन के शीर्ष नेताओं की अहम बैठक हो रही है, जिसमें बीजेपी के प्रदेश प्रभारी धर्मेंद्र प्रधान, विनोद तावडे, सम्राट चौधरी, दिलीप जायसवाल, ऋतुराज सिन्हा और मंगल पांडे पहले ही मौजूद हैं। जेडीयू के नेता ललन सिंह और संजय झा भी बैठक में शामिल होंगे। सूत्रों के मुताबिक, एलजेपी (रामविलास) को गोविंदगंज सीट देने पर सहमति बन गई है, लेकिन ब्रह्मपुर सीट पर बीजेपी अब भी सहमत नहीं है। उपेंद्र कुशवाहा बाजपट्टी और शेखपुरा सीटों पर दावेदारी कर रहे हैं, वहीं जीतन राम मांझी 7 सीटों से कम मिलने पर नाराज बताए जा रहे हैं और उन्होंने आज बीजेपी नेताओं से अपनी आपत्ति व्यक्त की। एनडीए के अंदर सीटों के इस आखिरी समीकरण ने राजनीतिक गलियारों में हलचल बढ़ा दी है। Bihar Assembly Elections 2025