Bird Flue 2023 : केरल में बर्ड फ्लू का कहर , 1800 मुर्गियों की मौत
Bird Flu 2023: Bird flu havoc in Kerala, 1800 chickens died
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:00 AM
Bird Flue 2023 : केरल के कोझिकोड जिले में एक सरकारी मुर्गी पालन केन्द्र में बर्ड फ्लू फैलने की वजह से, कम से कम 1,800 मुर्गियों की संक्रमण से मौत हो गई है।
Bird Flue 2023 :
आधिकारिक सूत्रों ने यह जानकारी देते हुए बताया कि बर्ड फ्लू के वायरस के एच5 एन1 स्वरूप की मौजूदगी उस मुर्गी पालन केन्द्र की मुर्गियों में पाई गई जिसका संचालन जिला पंचायत करता है। अधिकारी ने बताया कि केरल की पशुपालन मंत्री जे चिंचू रानी ने इस संबंध में केंद्र के दिशानिर्देशों और प्रोटोकॉल के अनुरूप रोकथाम के उपाय करने के निर्देश दिए हैं।
सरकार की ओर से जारी एक बयान में कहा गया कि प्रारंभिक जांच में बर्ड फ्लू फैलने के संकेत हैं। नमूनों को सटीक जांच के लिए मध्य प्रदेश के भोपाल स्थित प्रयोगशाला में भेजा गया है मुर्गी पालन केन्द्र में 5000 से अधिक मुर्गियां थीं और उनमें से अब तक संक्रमण के चलते 1800 मुर्गियों की मौत हो चुकी है। बयान के अनुसार, जिला अधिकारियों के तत्वावधान में विभिन्न सरकारी विभागों के समन्वय के साथ मुर्गियों को मारा जाएगा तथा बीमारी की रोकथाम के लिए अन्य प्रयास किए जाएंगे।