
बिहार के साथ-साथ भाजपा ने अब पश्चिम बंगाल और तमिलनाडु में भी चुनावी तैयारी तेज़ कर दी है। बंगाल की कमान केंद्रीय मंत्री भूपेंद्र यादव को सौंपी गई है, जबकि उनके सहयोगी के तौर पर सांसद विप्लव देव को सह प्रभारी नियुक्त किया गया है। वहीं तमिलनाडु में चुनावी रणनीति गढ़ने की ज़िम्मेदारी सांसद बिजयंत पांडा को दी गई है और राज्य मंत्री मुरलीधर महौल को सह प्रभारी बनाया गया है। इन नियुक्तियों से साफ है कि भाजपा मैदान में उतरने से पहले अपने ‘रणनीतिक सेनापति’ तय कर रही है, ताकि हर मोर्चे पर विपक्ष को कड़ी टक्कर दी जा सके। Bihar Assembly Elections 2025