भाई ने भाई के किए टुकड़े, मोबाइल न दिलाने पर किया फावड़े से हमला
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:35 AM
भारत
RP Raghuvanshi
29 Nov 2025 07:35 AM
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दर्दनाक घटना सामने आई है। 16 वर्षीय लड़के ने मोबाइल न दिलाने के कारण बड़े भाई की हत्या कर दी। मामला गंगोह थाना क्षेत्र के फतेहपुर ढ़ोला गांव का है। घटना 22 दिन पहले हुई थी, जिसका खुलासा मंगलवार सुबह हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस का कहना कि मोबाइल न मिलने पर भाई की हत्या कर शव को घर में ही दफन कर दिया था। 22 दिन के बाद पड़ोसियों को उस घर से बदबू आने लगी तो गांव वालों ने पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस जांच के अनुसार घटना ईद से ठीक तीन दिन पहले की है। पूछ-ताछ में मिली जानकारी के मुताबिक 18 जुलाई को फरमान नया मोबाइल खरीदकर लाया था, जिसके बाद छोटे भाई रहमान ने नये मोबाइल की मांग की। दोनों के बीच बात-विवाद बढ़ता गया। रहमान ने फावड़े से भाई के सिर पर हमला कर दिया, घायल अवस्था देखकर उसने टुकड़े-टुकड़े कर दिए। शव को घर में दफन कर दिया। बता दें कि गांव के लोगों ने कई बार उससे फरमान के बारे में पूंछा तो आरोपी ने नौकरी के नाम पर टाल दिया। मंगलवार को पड़ोसी उसके घर पहुंचा तो बदबू के कारण उसे लौटना पड़ा। पुलिस ने आरोपी के गेट खुलवाए, देखते ही दंग रह गए। आरोपी ने पूछ-ताछ में भाई की हत्या को कबूल लिया। शव की निशानदेही के अनुसार पुलिस ने खुदाई करवाई, तो वहां शव गला हुआ वरामद किया गया। फिलहाल शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। जानकारी के मुताबिक माता-पिता के तीन बहने और दो भाई थे जिनमें तीनों बहनों की शादी हो चुकी थी। माता-पिता की काफी समय पहले ही मौत हो गई थी। फरमान ही घर को चलाने के लिए मजदूरी करता था। कोतवाली प्रभारी अशोक सोलंकी ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।