Congress:फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल होंगे सुनील शास्त्री!
भारत
चेतना मंच
02 Dec 2025 03:05 AM
राष्ट्रीय ब्यूरो,नईदिल्ली। सक्रिय राजनीति से काफी समय से दूर रह रहे पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री(PM Lal Bahadur Shastri) के बेटे सुनील शास्त्री एक बार फिर से कांग्रेस पार्टी में शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी(Priyanka Gandhi) ने खुद कांग्रेस स्थापना दिवस (Congress Foundation Day)पर उनके साथ हुई मुलाकात की फोटो जारी कर इस ओर इशारा किया।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के एक सिपाही व पूर्व प्रधानमंत्री के बेटे सुनील शास्त्री(Sunil Shastri) से मिलने के लिए कांग्रेस स्थापना दिवस से बेहतर मौका और क्या हो सकता है। उनसे कई मुद्दों पर चर्चा की। अब एक साथ लड़ेंगे और जीतेंगे। बतादें कि शास्त्री अभी तक भाजपा के साथ थे। लेकिन इस मुलाकात के बाद यह माना जा रहा है कि वे कांग्रेस पार्टी में फिर से राजनीतिक संभावना तलाशना चाहते हैँ।। माना जा रहा है सुनील शास्त्री जल्द ही कांग्रेस की सदस्यता लेकर अगले साल होने जा रहे उत्तरप्रदेश विधानसभा चुनाव में कांग्रेस के लिए प्रचार-प्रसार करेंगे। वही संभावना यह भी है कि कांग्रेस नेता ललितेश पति त्रिपाठी के तृणमूल कांग्रेस में शामिल होने के बाद वे मिर्जापुर जिले के मड़िहान विधानसभा सीट से वे कांग्रेस की उम्मीदवारी भी कर सकते हैँ।