Corona Update- खुशखबरी! अब थमने लगे हैं Covid केसेज लगातार कम हो रहे एक्टिव केस
भारत
चेतना मंच
01 Dec 2025 04:12 AM
Corona Update- कोरोना मामले से जुड़ी एक बड़ी खुशखबरी सामने आई है। देश भर में लगातार कोरोना वायरस से संक्रमण की रफ्तार अब धीमी हो रही है। इन सबमें सबसे बड़ी बात यह है कि ना केवल कोरोना (Corona) के नए मरीजों की संख्या में कमी आ रही है, बल्कि सक्रिय संक्रमण के मामलों की संख्या भी लगातार नीचे गिर रही है।
पूरे देश में पिछले 24 घंटे में कोरोना संक्रमण (Corona) के सिर्फ 5,554 नए मामले सामने आए हैं, जबकि सकरी मामलों की संख्या घटकर 48,850 पर आ गई है। संक्रमण में तेजी से रिकवरी रेट दर्ज की जा रही है।
स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से जो ताजा जानकारी सामने आई है उसके मुताबिक नए संक्रमण के मामले बहुत कम आ रहे हैं, जबकि मरीजों की ठीक होने की संख्या बहुत अधिक है। इस समय पूरे देश में कोरोना संक्रमण के 48,850 सक्रिय मामले हैं। बात करें अगर पॉजिटिविटी रेट की तो ये 1.47% है।
साल 2020 में जब इस संक्रमण की शुरुआत हुई थी उसके बाद एक समय ऐसा आया था जब पूरे देश में संक्रमण के एक करोड़ से भी अधिक मामले हो गए थे। स्थिति इतनी गंभीर हो गई थी कि रोज सैकड़ों लोगों की जान इस संक्रमण की वजह से जाती थी। ऐसे में स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से आई कोरोना संक्रमण से जुड़ी ताजा अपडेट काफी राहत पहुंचाने वाली है।