
Delhi News नई दिल्ली। दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल के ईडी कार्यालय में उपस्थित होने से पूर्व एक बड़ी खबर आ रही है। खबर यह है कि दिल्ली के मंत्री और आम आदमी पार्टी के नेता राजकुमार आनंद के घर पर गुरुवार की सुबह प्रवर्तन निदेशालय की टीम ने छापेमारी की। बताया जाता है कि ईडी की छापेमारी जारी है। मंत्री राजकुमार आनंद के घर समेत 9 स्थानों पर छापेमारी की जा रही है।
प्रवर्तन निदेशालय ने दिल्ली सरकार के एक और मंत्री राजकुमार आनंद के घर पर छापेमारी कर रही है। ईडी की टीम मंत्री के सिविल लाइंस स्थित आधिकारिक आवास समेत 9 जगहों पर छानबीन कर रही है। जानकारी के मुताबिक, ईडी की टीम राजकुमार आनंद के बिजनेस से जुड़े मामले में छापेमारी कर रही है।
देश विदेश की खबरों से अपडेट रहने लिए चेतना मंच के साथ जुड़े रहें।
देश-दुनिया की लेटेस्ट खबरों से अपडेट रहने के लिए हमें फेसबुकपर लाइक करें या ट्विटरपर फॉलो करें।