Mumbai के मस्जिद बंदर इलाके में स्थित इमारत में आग, 20 दुकानें जलकर खाक
Mumbai News
भारत
RP Raghuvanshi
08 Jan 2023 03:47 PM
Mumbai News : दक्षिण मुंबई के मस्जिद बंदर इलाके में शनिवार देर रात दो मंजिला एक इमारत में आग लग गई, जिसमें 20 दुकानें जलकर खाक हो गयीं। एक अधिकारी ने इसकी जानकारी दी।
Mumbai News
अधिकारी के मुताबिक आग पर देर रात करीब 11 बजे तक काबू पा लिया गया। आग में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।
अधिकारी ने बताया कि यह इमारत जुम्मा मस्जिद के पास अब्दुल रहमान स्ट्रीट और जांजीकर स्ट्रीट के व्यस्त जंक्शन पर स्थित है। उन्होंने बताया कि रात 8:15 बजे यह आग एक दुकान से शुरू हुयी।
उन्होंने बताया कि आग को बुझाने के लिए दमकल की चार गाड़ियों को मौके पर भेजा गया है।
अधिकारी ने कहा कि यह आग दो मंजिला इमारत के साथ-साथ आस-पास की 20 दुकानों में फैल गई। घटना में कोई हताहत नहीं हुआ है। हादसे की जगह पर कूलिंग प्रक्रिया चल रही है। आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है।
घटना की कथित वीडियो क्लिप सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें लोगों को आग बुझाने के लिए बाल्टी में पानी फेंकते हुए देखा जा सकता है।